BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बर्ड फ्लू के नियंत्रण एवं शमन के लिए जिले के पोल्ट्री व्यवसायियो को दिया गया प्रशिक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 10, 2021

बर्ड फ्लू के नियंत्रण एवं शमन के लिए जिले के पोल्ट्री व्यवसायियो को दिया गया प्रशिक्षण




रेवांचल टाइम्स - जिले में लगातार हो रही कौओं की मृत्यु एवं वर्तमान बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए कलेक्टर  दीपक आर्य की अध्यक्षता में 08 जनवरी को पशुपालन विभाग द्वारा जिले के समस्त पोल्ट्री व्यवसायियों की बैठक रखी गई और उन्हें बर्ड फ्लू के नियंत्रण के संबंध में प्रशिक्षण भी दियपा गया कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त पोल्ट्री व्यवसासियो को किसी भी क्षेत्र में मुर्गियो की अस्वाभाविक मृत्यु होने पर तत्काल सूचना दिए जाने के निर्देश दिये गये और जिले में भय का वातावरण नहीं बनाने के निर्देश दिए गए। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ पी के अतुलकर द्वारा बताया गया कि अभी तक जिले में सिर्फ जंगली पक्षियों कौओं की मृत्यु की सूचना है एवं किसी भी विकासखंड में किसी भी मुर्गी फार्म में मुर्गियों की मृत्यु की सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में जो बर्ड फ्लू  संक्रमण H5N8 है जो कि सिर्फ जंगली पक्षियों को प्रभावित करता है, इसका मुर्गियों एवं मनुष्य में इससे संक्रमण का खतरा नहीं है एवं प्रदेश में मुर्गियों में बर्ड फ्लु की पुष्टि नहीं हुई है बैठक में पोल्ट्री व्यवसायियों को विभिन्न विभागीय विषय विशेषज्ञों द्वारा बर्ड फ्लू से संबंधित बायो सिक्योरिटी एवं एडवाइजरी संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई । "बर्ड फ्लू से बचाव नियंत्रण एवं शमन हेतु आवश्यक सभी दिशा निर्देशों की जानकारी हेतु डॉ उमा परते (सहायक संचालक )पशु पालन विभाग द्वारा दी गई  पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई  जिसमें बर्ड फ्लू क्या हैं, इसका वायरस कैसे फैलता है मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रभाव, आवश्यक सावधानियों के साथ  रोग की पुष्टि होने पर ध्यान देने योग्य आवश्यक दिशा निर्देश की जानकारी दी गई रोग की पुष्टि उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला आनंद नगर भोपाल द्वारा ही की जाना है अतः विभागीय सैंपल कलेक्शन और रिपोर्ट उपरांत ही आधिकारिक घोषणा की जा सकेंगी अत: इस संबंध में संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य किए जाने हेतु निर्देश दिए गए अंडे एवं चिकन खाने से बर्ड फ्लू का खतरा नहीं

जिला नोडल अधिकारी डॉ खरे द्वारा बताया गया कि अंडे एवं चिकन उबालकर खाए जाने पर बर्ड फ्लू का ख़तरा नहीं रहता अन्य आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही वर्तमान में बर्ड फ्लू के वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की गई तकनीकी सत्र में डॉक्टर योगेंद्र कुमार घोड़ेश्वर प्रभारी जिला रोग अन्वेषण प्रयोगशाला पशुपालन विभाग द्वारा समस्त व्यवसायिक मुर्गी पालकों को वर्तमान में मुर्गी फार्म में आवश्यक साफ-सफाई, उचित दूरी बनाए रखने, नए-पक्षी अभी अन्य राज्यो से क्रय नहीं करने एवं दाना पानी समय पर एवं साफ सफाई का ध्यान दिए जाने संबंधी निर्देश दिये गये। विशेष रूप से अनावश्यक व्यक्तियों को मुर्गी फार्म  में निषेध किए जाने, सीधे सम्पर्क में आने से बचने और आवश्यक पंजी संधारण संबंधी निर्देश दिए गए प्रशिक्षण में विकास खंड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा सभी मुर्गी व्यापारियों को विभाग के साथ समन्वय बनाकर एक अच्छी टीम की तरह काम करते हुए इस महामारी का डटकर सामना करने हेतु समझाईश दी गई अंत में समस्त विकासखंड स्तरीय आर आर टी दलों के नाम फोन नंबर एवं अन्य विवरण भी विभाग द्वारा साझा किए गए ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके एवं मुर्गियों मे अस्वाभाविक मृत्यु की सूचना विभाग को तत्काल प्राप्त हो सके एवम आवश्यक कार्यवाही की जा सके।


रेवांचल टाइम्स से खेमराज बनाफरे बालाघाट की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment