रेवांचल टाइम्स :- लगातार हो रही पक्षियों की मौत मे एक कड़ी और जुड़ गई। मुख्यालय मवई में बस स्टैंड के पास एक कौवा मृत अवस्था में पाया गया। आज सुबह ही भाजपा महामंत्री इंद्रेश कुमार साकेत से मिली जानकारी के आधार पर तत्काल तहसीलदार निर्मल पटले कौवे की मौत की सूचना दी गई। जिसके आधार पर वेटरनरी विभाग से एक कर्मचारी द्वारा मृत कौए को उठाकर ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक अभी मृत कौवे को जांच के लिए किसी लैब तक नहीं भेजा गया।
रेवांचल टाइम्स, मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment