रेवांचल टाइम्स - विद्यार्थी परिषद का नैनपुर नगर अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ यह अभ्यास वर्ग 4 सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें प्रथम सत्र परिषद परिचय, विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अमित कुमार जी द्वारा ,उद्घाटन भाषण भगवती श्रीधर जी ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सत्र श्रीमती माधुरी दुबे जी शिक्षिका और परिषद के परिसर कार्य जिला संयोजक अंदाज पाठक जी आयाम कार्य व गतिविधियां जिला सह संयोजक आनंद मरावी जी ने लिया । कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्रोल जी ने समारोप सत्र लिया और सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं और बधाई दी कार्यक्रम में नगर मंत्री तुषार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया ।अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से विभाग संयोजक मंगलेश चक्रवर्ती जी नगर अध्यक्ष महेश जी भाई साहब नगर के प्रमुख कार्यकर्ता सुश्री गुंजन स्वामी जी,आर्यन झारिया नगर विद्यालय प्रमुख,प्रवीण (छोटे) ठाकुर नगर मीडिया प्रमुख,आदर्श अवधवाल महाविद्यालय अध्यक्ष,मनीष चड़ार महाविद्यालय मंत्री,पूर्व कार्यकर्ता कुलदीप डोंगरे जी, रहीस ठाकुर जी और नगर के विभिन्न विद्यालय,महाविद्यालय से छात्र छात्राएं व शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Saturday, January 23, 2021
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनपुर नगर इकाई का अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment