BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला आबकारी टीम द्वारा केवल गरीबो के शराब के अड्डों पर की गई छापामार कार्यवाही आखिर क्यों नैनपुर नगर और पवित्र नगरी में क्यो नही हो रही कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 23, 2021

मंडला आबकारी टीम द्वारा केवल गरीबो के शराब के अड्डों पर की गई छापामार कार्यवाही आखिर क्यों नैनपुर नगर और पवित्र नगरी में क्यो नही हो रही कार्यवाही

 


रेवांचल टाइम्स -  मंडला जिले में अवैध मदिरा निर्माण परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कलेक्टर सिंह एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्गदर्शन पर आबकारी उपनिरीक्षक इंदु उपाध्याय के नेतृत्व में आबकारी विभाग मंडला द्वारा लगातार जिले में संदिग्ध इलाकों में दिन प्रतिदिन मदिरा के अवैध निर्माण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु दबिश की कार्रवाई की जा रही है इसी कार्यवाही के दौरान अंजनिया क्षेत्र के ग्राम छिंदाटोला के समीप मलसागर जलाशय के आसपास अड्डों पर छापामारी की गई छापामार कार्यवाही के दौरान झाड़ियों में एवं पानी के अंदर छिपाए गए 497 प्लास्टिक के डिब्बों में भरे 3000 किलोग्राम महुआ लाहन प्राप्त हुआ आबकारी टीम को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए लावारिस रूप से बरामद किया गया म हुआ लाहन को मौके पर  नष्ट किया गया आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1 ) च के अंतर्गत कार्यवाही की गई


आबकारी की कार्यवाही मण्डला जिले के कुछ क्षेत्र तक सीमित


  यह कार्यवाही केवल मण्डला के कुछ क्षेत्र  तक ही सीमित रह गई है अभी तक यह कार्यवाही आबकारी विभाग के द्वारा  नही पहुची है  जबकि नैनपुर ठेकेदार के द्वारा सबसे ज्यादा  शराब के विक्रय किया जा रहा है ऐसा लगता है कि नैनपुर तक पहुंचने के लिए आबकारी विभाग अब  केवल मोटी रकम का इंतजार कर रही है ऐसा लगता है कि आबकारी टीम को लाने के लिए भगवान के जैसे नारियल का भोग लगाना एवं  मनाना पड़ेगा क्योंकि आबकारी विभाग के द्वारा जितनी भी कार्यवाही की जा रही है केवल वह मंडला के क्षेत्रों तक सीमित है जब से यह अभियान चल रहा है तब से लेकर आज तक नैनपुर नगर में कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जबकि नैनपुर नगर के 15 वार्डों एवं आसपास के अन्य ग्रामीण इलाकों में नैनपुर के ठेकेदार को द्वारा अभी भी धड़ल्ले से शराब का विक्रय किया जा रहा है वही अभियान की सूचना मिलने पर ठेकेदार को द्वारा 15 वार्डों के ठियो में शराब को छुपाकर शराब का विक्रय किया जा रहा है वही इन ठियो में शराब के विक्रय के साथ-साथ शराबियों को बैठने की भी सुविधा प्रदान की जा रही है वहीं वार्ड वार्ड में बिकने वाली शराब उसे रोज प्रतिदिन किसी न  किसी प्रकार से शराबी गंदी-गंदी गालियों का प्रयोग करते नजर आते आए दिन वार्डों में झगड़े करते शराबी नजर आते है  आम जनों की मांग है कि जल्द से जल्द आबकारी विभाग कार्यवाही करें जिस वार्ड में बिक रही अवैध शराब से मुक्ति मिल सके

No comments:

Post a Comment