BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि....त्याग समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं श्रद्वेय राजमाता.....संपतिया उइके - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 25, 2021

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि....त्याग समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं श्रद्वेय राजमाता.....संपतिया उइके



रेवांचल टाइम्स मण्डला  :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्धारा भाजपा जिला कार्यालय में एवं मण्डलों में भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य श्रद्धेय राजमाता सिंधिया जी की पुण्यतिथि मनाते हुए उनका पुण्यस्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, मण्डला विधायक देवसिंह सैयाम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता तिवारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सूर्यकांत जंघेला सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने कहा कि-“राजमाता राष्ट्रसेवा जनकल्याण एवं संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा को संगठन विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभायी है।’’ उन्होंने अपने जीवन में राजघराने की सुख सुविधा से अलग जनसेवा एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दिया है श्रीमति उइके ने कहा कि राजमाता जी की सैद्धांतिक प्रतिबद्वता आज भारतीय राजनीति में अनुपम उदाहरण के रूप में हमारे सामने है। वे त्याग, समर्पण की साक्षात् प्रतिमूर्ति थी। उनका जीवन सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर विधायक श्री देविंसह सैयाम ने उनके राजनैतिक जीवन पर विस्तृत विषय रखते हुए कहा कि -  “राजमाता विजया राजे सिंधिया अनेक बार देश की सांसद, राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश में विधायक भी रहीं।वे सरलता सहजता और संवदेनशीलता की त्रिवेणी रहीं हैं।’’ भारतीय राजनीति में महिला के नाते उन्होने अनेक आदर्श कायम किये उन्होंने कभी गलत नीतियों से समझौता नहीं किया राष्ट्रहित प्रथम उनका सिद्धांत था इसी व्यवहार ने उन्हें राजमाता से लोकमाता बनाया है। उनके समर्पण और प्रयास से भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्रीमति प्रीति राय एवं आभार महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमति निशा विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में 7 महिलाओं ने राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके एवं श्रीमति अनीता तिवारी के समक्ष भाजपा की सदस्या ली जिसमें कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य मंजू साहू, एवं ज्योति मरावी, विजया ठाकुर, उर्मिला मरावी, विमला ठाकुर, शकुन बाई, नीलू पटैल विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया

No comments:

Post a Comment