BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त,बिरनपुर सचिव को किया गया निलंबित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 25, 2021

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त,बिरनपुर सचिव को किया गया निलंबित



 बिरनपुर सचिव को किया गया निलंबित आपराधिक प्रकरण में जेल में रहने के कारण मामला जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरनपुर का


रेवांचल टाइम्स :-  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर उमा महेश्वरी सीईओ ने जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरनुपर के तत्कालीन सचिव भारतदास मच्छिरके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत लांजी रखा गया है। सचिव के निलंबित होने के कारण ग्राम पंचायत बिरनपुर का सचिवीय एवं वित्तीय प्रभार ग्राम रोजगार सहायक  खेमराज उमरे को सौपा गया है। ग्राम पंचायत बिरनुपर के सचिव भारतदास मच्छिरके, विरूद्ध थाना बहेला में भादवि की

 धारा 420, 467, 468, 471, 409, 34 के तहत प्रकरण दर्ज होने एवं उसे गिरफ्तार कर जेल में रखे जाने के कारण उसके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment