रेवांचल टाईम्स :- शहर की सडक़ों पर डम्पर और भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार हादसों का कारण बन रही है। ये छोटे वाहन के बगल से गुजरते हैं तो वाहन चालक सहम जाते हैं। इनकी बेढंगी चाल से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कोई असमय काल के गाल में समा जाता है तो कोई अपाहिज हो जाता है। इसके बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं होने से इनकी मनमानी बढ़ती जा रही है।
बेलगाम डंपरों के यहां की सड़कों पर दौड़ने से रोजाना छोटी बड़ी दुघर्टनाएं घट रही है। पहले भी कई व्यक्ति डंपरों के कारण अकाल मौत की आगोश में समां चुके है।
नैनपुर नगर में आज फिर बेलगाम दम पर की वजह से एक और व्यक्ति की मौत की आगोश में समा गया है।
बेलगाम डम्फर mp 51 ha o143 ने 1 एक व्यक्ति को ठोकर मारी। ठोकर कुछ इतनी जबरदस्त थी कि उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।
मरने वाला केशव पिता बुधु लाल मरकाम 60 वर्ष चरगाव थाना नैनपुर। फ़ोटो विचलित कर सकती है इसलिये नही दे रहे है।।ग्राम डुगरिया सर्रा के बीच की घटना थाना नैनपुर।
क्षेत्रमें बेखौफ चल रहे ओवरलोड डंपर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। ओवरलोड डंपरों से आए दिन होने वाले हादसों के बाद भी प्रशासन पुलिस सबक नहीं ले रहा। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें ओवरलोड डंपर चलने के कारण टूट चुकी है।


No comments:
Post a Comment