रेवांचल टाइम्स:- पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व कार्यवाही हेतु सभी थानों को निर्देशित किया है।
दिनांक 17 जनवरी 2021 को थाना अरी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग पैदल क्रूरता पूर्वक हाकते हुए गौवंश को कत्ल करने की नियत से नागपुर की ओर लेकर जा रहे है।
उक्त सूचना प्राप्ति पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरघाट शशिकांत सरयाम के द्वारा थाना प्रभारी अरी उनि देवेन्द्र उईके को मय पुलिस बल के साथ मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।
थाना प्रभारी अरी द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश हेतु भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर क्रूरता पूर्वक हाकते हुए नागपुर की ओर गौवंश लेकर जा रहे लोगों को पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा गौवंश को नागपुर कत्लखाने ले जाना स्वीकार किया गया।
सभी गौवंश को विधिवत् जप्त कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया तथा सभी आरोपी के विरुद्ध थाना अरी में अप. क्र. 17/2021 धारा 4,6/9 म.प्र. गौ - वंश प्रतिषेध अधिनियम, 11 पशुओं के प्रति क्रूरता एक्ट, 6(ग),7,10 म.प्र. पशु परिक्षण एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. सतीश रैकवार निवासी खमरिया थाना अरी सिवनी
2. अनिल बिंजाडे निवासी बीसापुर थाना कटंगी बालाघाट
3. ब्रम्हे निवासी सीताखोह थाना कटंगी बालाघाट
4. विजय ब्रम्हे निवासी सीताखोह थाना कटंगी बालाघाट
5. भरतलाल तरवड़ें निवासी सीताखोह थाना कटंगी बालाघाट
जप्त संपत्ति कुल 52 नग गौवंश गाय कीमत 2,40,000/- रूपये
थाना प्रभारी अरी उनि देवेन्द्र उईके, सउनि हरिसिंह ठाकुर, प्रआर सुनील उपाध्याय, आर राकेश सोनवाने का विशेष योगदान रहा।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment