रेवांचल टाईम्स :- वैसे तो नैनपुर नगर में सौंदर्यकरण के रूप में नगर परिषद द्वारा अनेक कार्य करवाए गए हैं। लेकिन नगर की एक ऐसी जगह जहां मृत्यु के बाद प्रत्येक इंसान को जाना है वही के हाल काफी बदहाल है,और नगर परिषद द्वारा उस शमशान की पिछले कई वर्षों पहले से अनदेखी की जा रही है। वैसे तो नैनपुर नगर में श्मशान अधिक है।
लेकिन मुख्य दो शमशान हैं जिसमें अधिक शव यात्राएं आती है।
एक श्मशान वार्ड नंबर 10 थांवर नदी के तट पर स्थित है जिसका सौंदर्यकरण काफी खूबसूरती से किया गया है और लगातार शमशान का रखरखाव एवं साफ-सफाई की जाती है और नैनपुर नगर परिषद शमशान का विशेष ध्यान रखती है।
लेकिन वहीं यदि देखा जाए तो एक ऐसा भी शमशान है नगर में जो वार्ड नंबर 6 मंडला सिग्नल चकोर पुल पर स्थित है जहां आसपास के 4 वार्ड,वार्ड नंबर 6,वार्ड नंबर 5,वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 4, कि शव यात्राएं आती है। लेकिन यदि देखा जाए तो सौंदर्यकरण के नाम पर केवल दिखावा ही है नगर परिषद इस श्मशान की तरफ अपना ध्यान लंबे अरसे से केंद्रित नहीं कर रही है। इस शमशान की लगातार अनदेखी की जा रही है यहां ना तो बाउंड्री वॉल है,ना ही पीने के पानी की व्यवस्था है,अधिक बार लकड़ी एवं कंड्ढों की कमी देखी जाती है लेकिन नगर पालिका परिषद के कानों में जूं नहीं रेंगती।
इस श्मशान घाट का सौंदर्य करण करने में सक्षम नगर पालिका परिषद अभी तक इसकी आधारशिला नहीं रख पाई और आज भी इस श्मशान घाट का निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है।
इसे सौतेला व्यवहार ही कहा जाएगा क्योंकि एक तरफ श्मशान घाट सुंदर एवं भव्य बनाया गया है और वही एक तरफ वार्ड नंबर 6 का श्मशान वीरान हो रहा है। आखिर ऐसा सौतेला व्यवहार नगर की जनता के साथ नगर पालिका द्वारा क्यों किया जा रहा है। ना जाने कब इस श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण एवं विकास होगा।


No comments:
Post a Comment