BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
माफिया के विरूद्ध करें सख्त कार्यवाही कलेक्टर ने जारी किया आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 18, 2021

माफिया के विरूद्ध करें सख्त कार्यवाही कलेक्टर ने जारी किया आदेश








रेवांचल टाईम्स :- आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाना एवं प्रतिदिन माॅनिटरिंग करना सुनिश्चित करें सभी एसडीएम- कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न


 कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आज कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने उपस्थिति में समय-सीमा की बैठक में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रेेत, कोयला उत्खनन, शराब एवं ड्रग माफियाओं तथा शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण करने वाले माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, खनिज अधिकारी, आबकारी अधिकारी कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जिले के जिन अदतन अपराधियों का पुलिस रिकाॅर्ड है और जिन पर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है उनके द्वारा यदि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण, खनिजो का उत्खनन किया जा रहा है तो उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि माफियाओं को बक्शा न जाएं। 

 

बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी सीएमओ नगर पालिका, नगर पंचायत तथा जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड हर पात्र हितग्राही का बनबाना सुनिश्चित करें। आयुष्मान कार्ड 31 जनवरी 2021 कम से कम लक्ष्य का 50 प्रतिशत उपलब्धि भी सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने वनाधिकार पट्टों का प्रकरण जो अनुभाग स्तर पर लंबित है उनको 2 दिवस के अंदर परीक्षण कर डीएमसी में भिजवाना सुनिश्चित करें।


कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि जिले में जिन पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा दिया गया है और उन्हें पंचायत एवं विकास से जिन कल्याणकारी योजनाओं जैसे- पीएम किसान, सीएम किसान या अन्य का लाभ दिया गया है उसे भी सूचीबद्ध करना सुनिश्चित करें। 

   

 बैठक में कलेक्टर ने 01 फरवरी 2021 को कलेक्टर एवं कमिश्नर कान्फ्रंेस होने वाली बैठक के मद्देनजर एजेण्डावार समीक्षा करते हुए मिलावट के विरूद्ध और सघन कार्यवाही, धान परिवहन एवं किसानो का भुगतान का कार्य पूर्ण करने, नवीन पात्रता पर्ची का शत-प्रतिशत सत्यापन, व जल जीवन मिशन, भू-जल योजना सभी में प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम ऑनलाइन, समाधान ऑनलाइन के लंबित प्रकरणो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रूचि लेकर लंबित प्रकरणो का निराकरण कराना सुनिश्चित करें।


 बैठक में कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के प्रकरणों को गति प्रदान करने के लिए एक समिति बनाएं जिसमें कामर्सियल अधिकारी, कोषालय अधिकारी, आबकारी अधिकारी, खनिज अधिकारी, कार्यपालन यंत्री आरईएस एवं एसडीएम तहसीलदार आदि को शामिल करें एवं उनसे प्राप्त सुझावों को भी अमलीजामा पहचाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने राजस्व वसूली से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूलियों में गति लाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बडी गौशाला निर्माण के लिए भूमि का चयन करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को देते हुए कहा कि ग्वालियर जिले के तर्ज पर यहाॅ भी बडी गौशाला बनायी जाएं इसके लिए शासकीय भूमि का चयन कर लें। कलेक्टर ने रबी फसल वर्ष 2020-21 के बोनी, गिरदावली सत्यापन का कार्य भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपराधियों के विरूद्ध करें सख्त कार्यवाही


समय-सीमा की बैठक में महिलाओं तथा कमजोर वर्गो, कानून व्यवस्था का उल्लंघन वाले एवं मफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं एवं कमजोर वर्गाे के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों का गहन परीक्षण करें एवं कड़ी कार्यवाही करवाना भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिला आबकारी अधिकारी एवं खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिनके विरूद्ध उन्होंने कार्यवाही की है उसकी एक सूची पुलिस अधीक्षक शहडोल को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 


           

आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, सर्व शिक्षा समन्यक डाॅ0 मदन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनोज लरोकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्यि अधिकारी डाॅ0 एम.एम. सागर, एलडीएम एस0सी0 मांझी, सहायक संचालक मत्स्य संतोष चैधरी, खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहाॅ, जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजौरे, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment