रेवांचल टाईम्स :- इस समय पूरे प्रदेश में अबैध काम करने वाले माफियाओं के ख़िलाफ़ शिवराज सरकार में एक जंग छेड़ी दी है वही अबैध काम मे लिप्त माफ़िया भी कुछ पीछे नही है नियम बनने से पहले ही तोड़ने की तैयारियां कर ली जाती है वही आज कल हर किसी को शासन के द्वारा बनाये गए नियमो को अनदेखा करने का अच्छा ख़ासा ईनाम भी लिया जाता है।
वही शासन प्रशासन द्वारा लगातार सट्टा, जुआ शराब माफियाओं के खिलाफ मे कार्यवाही की बात किया जाता है पर आज भी गाँव गाँव मे अबैध कारोबारीयो के हौसले बुलंद है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विकास खंड मवई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मेढ़ा थाना क्षेत्र मोतीनाला मे रोज रोज सट्टा खेलने वालों का जमावाडा लगा रहता है आस पास के लोग आकर मेढ़ा मे सट्टा लगाते हैं इनको किसी का कोई भी खौफ नहीं है आप खुद देख सकते हैं वीडियो में सट्टा नम्बर लिखाते हुए बिजली विभाग सिझोरा डिवीजन के अंतर्गत मेढा क्षेत्र के लाइनमैन ओंकार नाथ कुशवाह हैं इनके ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए

No comments:
Post a Comment