रेवांचल टाईम्स :- मंडला राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्ड संस्था के प्रशिक्षित परामर्शदाता और प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामों में जाकर किशोर, किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान कर रहे है। कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड घुघरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में साथिया सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित किशोर किशोरी साथिया को इंसेटिव किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन मूवी कोमल के माध्यम से साथिया को खुद की सुरक्षा एवं भावनाओं को जानना सिखाया।
साथिया मिलन समारोह में घुघरी के 28 ग्राम के साथिया, बीएमओ डॉ. एलएस उइके, डॉ. मरकाम, आरबीएसके डॉ. ललित चतुर्वेदी, डॉ. समीर सरोते, बीईई श्रीमति इंद्रा बैरागी, लैब टेक्नीशियन राजेश शिवरे, प्रशांत कटारे, मराठी जी, मलेरिया विभाग से आनंद वरकडे, काउंसलर आरती राय, आशा कार्यकर्ता, किशोर, किशोरी साथिया, मास्टर ट्रेनर प्रमोद झारिया, मनोज परते, पप्पी नंदा एवं समस्त सीएचसी स्टाफ घुघरी मौजूद रहा।
भविष्य के बनाए योजना :
साथिया सम्मेलन में परामर्शदाता आरती राय ने उपस्थित साथिया को विवाह के लिए सही उम्र और बाल विवाह के दुष्परिणाम, भविष्य के लिए योजना विकसित करना, व्यक्तिगत साफ सफाई और अपने पर्यावरण में इसे बनाए रखने के तरीके विकसित करना, प्रजनन अंग मार्ग में संक्रमण (आरटीआई), यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) के लक्षणों के बारे में जानकारी और समझाईश दी गई। इन सब बातों को बहुत ही सहजता से किशोर, किशोरियों को बताया। आगे साथिया को बताया कि स्त्री हो या पुरूष प्रत्येक व्यक्ति की शादी और गर्भधारण करने के लिए सही आयु और सही समय होना जरूरी है। इसलिये सामाजिक दबाव में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। इसलिये व्यक्ति को विवाह के लिये कानूनी आयु और निश्चित स्तर तक शिक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने के बाद विवाह की योजना बनानी चाहिए।
चिकित्सक से ले सलाह :
उपस्थित साथिया को प्रजनन पथ संक्रमण और यौन संचारित संक्रमण के बारे में बताया गया। साथिया को बताया गया कि प्रजनन अंग मार्ग में संक्रमण प्रजनन अंग की सही साफ सफाई न करने के कारण हो सकते है। वही यौन जनित संक्रमण, संक्रामक रोग है जो एक संक्रमित साथी के साथ असुरक्षित यौन संबंध के द्वारा फैल सकता है। यदि प्रजनन अंगों में दर्द, स्त्राव, सूजन हो तो किसी प्रशिक्षित चिकित्सक से सलाह ले सकते है। जिससे चिकित्सा जांच से यौन जनित अन्य संक्रमण का पता लगाने में मदद मिलती है।
साथिया को दिये इंसेटिव किट:
कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक घुघरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में साथिया के उत्साहवर्धन के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 28 ग्राम के किशोर-किशोरी साथिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित साथिया द्वारा अपने ग्राम में कार्यक्रम के अंतर्गत किये जा रहे कार्य को साझा किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद साथिया को काउंसलन संजना राय और उपस्थित अतिथियों द्वारा इंसेटिव के रूप में एप्रेन, केप, छाता, टी शर्ट और लोबर दिया गया। इंसेटिव पाकर साथिया के चेहरे में खुशी झलक रही थी। इन्हें कार्यक्रम के उद़देश्य और घटकों को विस्तार से बताया गया।



No comments:
Post a Comment