BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 जनवरी को नारायणगंज में होगा लोधियों का समागम प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक युवती परिचय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 8, 2021

10 जनवरी को नारायणगंज में होगा लोधियों का समागम प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक युवती परिचय




रेवांचल टाईम्स :- मंडला जिला लोधी क्षत्रिय समाज मंडला एवं अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई मंडला व तहसील इकाई नारायणगंज द्वारा आयोजित लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन 10 जनवरी 2021 दिन रविवार को निर्मल छाया काम्पलेक्स नारायणगंज में  प्रातः 09 बजे से आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जालम सिंह पटेल विधायक मध्यप्रदेश शासन /प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी महासभा अध्यक्षता डॉ. विजय बरैया प्रदेशाध्यक्ष आलोक मध्यप्रदेश इकाई विशिष्ट अतिथि राव शिवराज सिंह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी महासभा, संजय पटेल जनपद अध्यक्ष जबलपुर,मनोहरसिंह वर्मा

रिटायर डी.आई.जी.,देवेंद्र राजपूत एस. पी.ई.ओ.डब्ल्यू,

रामेश्वर ठाकुर वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट जबलपुर,रतनसिंह ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, रमाकांत सिंगरोले (पवन मामा) अध्यक्ष लोधी क्षत्रिय महापरिषद जबलपुर, रामसिंह पटेल प्रदेश प्रवक्ता अखिल भारतीय लोधी महासभा, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश महासचिव हिन्दू सेवा परिषद, साहेबलाल दसरिये राष्ट्रीय महासचिव आलोक की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होना है । लोधी समाज के समस्त स्वजातीय बंधुओ  माताओ बहनों युवा वर्ग छात्र/छात्राओ से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है ।

No comments:

Post a Comment