BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा भू- माफिया के विरुद्ध कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 14, 2021

पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा भू- माफिया के विरुद्ध कार्यवाही




रेवांचल टाइम्स :- पुलिस अधीक्षक सिवनी  कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व भू - माफिया के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को दिए गए हैं।


निर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरघाट शशिकांत सरयाम द्वारा थाना अरी क्षेत्रांतर्गत मनोज पवार निवासी रैयतवाड़ी द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर मकान निर्मित करने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरी देवेन्द्र उइके को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

थाना प्रभारी अरी द्वारा तहसीलदार बरघाट से समन्वय स्थापित कर शासकीय भूमि पर मनोज पवार द्वारा अवैध मकान निर्माण (660 वर्ग फीट भूमि) जिसका बाजार मूल्य 3,30,000/- रूपये के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त अवैध निर्माण को गिरा कर शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना अरी का समस्त पुलिस बल एवं राजस्व के अमले का योगदान रहा।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment