BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री ने सौगातों की लगाई झडी की अनेकों शोगातो की घोषणा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 17, 2021

मुख्यमंत्री ने सौगातों की लगाई झडी की अनेकों शोगातो की घोषणा



रेवांचल टाईम्स :-  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्यौहारी में आयोजित जन सभा में ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेको सौगातों की घोषणा की। उन्होने ब्यौहारी कटनी मार्ग में विजय सोता के 37/10 किमी का सोन नदी में पुल निर्माण का लोकार्पण करते हुए दूसरा पुल भी स्वीकृत करनें की बात कही। इस पुल की लागत 112 करोड रूपये है। पुल के बन जाने से ब्यौहारी से कटनी की दूरी 40 किमी कम हो जाएगी।


 उन्होंने ब्यौहारी को नगर पालिका का दर्जा देने, ब्यौहारी महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा देने, ब्यौहारी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में नया महाविद्यालय खोलने, बाण सागर विस्थापितों की समस्याओं का निदान करने, वन्य जीवों से आम जन की सुरक्षा के सभी प्रबंध करनें, सिंचाई हेतु सर्वे कराकर माइक्रो इरीगेशन की सुविधा उपलब्ध कराने, ब्यौहारी मे आईटीआई प्रारंभ करने, घरेलू एवं लघु उद्योगो की स्थापना तथा एक- एक करके सडको का निर्माण कराने की घोषाणा की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने शहडोल जिले में आपदा को बदला अवसर में पुस्तिका का विमोचन किया। 

      

कार्यक्रम में प्रदेश शासन की जन जातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद सीधी संसदीय क्षेत्र श्रीमती रीती पाठक, विधायक जयसिंह मरावी, शरद कुमार कोल, मनीषा सिंह, पूर्व विधायक बली सिंह, जयराम सिंह मार्को, कमल प्रताप सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग नरेश पाल, एडीजी शहडोल पुलिस जोन जी जनार्दन, कलेक्टर शहडोल  डाॅ0 सतेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि, गणामान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment