रेवांचल टाईम्स :- मुख्यमंत्री श्री चैहान ने ब्यौहारी क्षेत्र के विकास के लिए सौगातो की लगाई झड़ी बेटियो और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महिला सम्मान अभियान का संचालन समाज के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। जिसमें आम जनता सहयोगी बने। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियो और महिलाओ की सुरक्षा के लिए धर्म स्वातंत्र विधेयक 2020 पारित किया गया है। प्रदेश की जनता हमारी भगवान है। उनके लिए मैं फूल सा कोमल तथा गुण्डों, बदमाशों के लिए वज्र सा कठोर हूं। प्रदेश में माफिया को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगां। सरकार ने प्रदेश के किसानो एवं गरीबो को उनका हक दिलानें तथा शासकीय योजनाओ का लाभ दिलाने का निर्णय लिया है। जिससे प्रदेश तेजी से तरक्की कर सके। उक्त आशय के विचार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद मुख्यालय में उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रदेश शासन की जन जातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद सीधी संसदीय क्षेत्र श्रीमती रीती पाठक , विधायक जय सिंह मरावी, शरद कुमार कोल, मनीषा सिंह, पूर्व विधायक बली सिंह, जयराम सिंह मार्को, कमल प्रताप सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग नरेश पाल, एडीजी शहडोल पुलिस जोन जी जनार्दन, कलेक्टर शहडोल डॉ० सतेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी सहित एव अन्य जनप्रतिनिधि, गणामान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को मध्यप्रदेश के विकास में सहभागी बननें की शपथ दिलाते हुए नशा मुक्त एवं महिला सम्मान दिलाने हेतु राज्य सरकार के साथ सहभागी बननें को कहा। श्री चैहान ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश सरकार गठित हुई थी, उस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव की सभी व्यवस्थाएं की गई। अब प्रदेश सरकार प्रदेश के हर गरीब को रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई , लिखाई तथा दवाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों को वर्ष में 6 हजार रूपये की सम्मान निधि तथा राज्य सरकार द्वारा चार हजार रूपये की सम्मान निधि कुल 10 हजार रूपये की सम्मान निधि दी जा रही है। आपने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत हर व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था , वर्ष 2024 तक हर गरीब को पक्का आवास, हर घर में नल जल योजना से पानी उपलब्ध करानें का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद रीती पाठक एवं विधायक शरद कुमार कोल ने स्वागत भाषण तथा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी बात रखी।

No comments:
Post a Comment