BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोटरी ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह साथ ही कोरोनो वारियर्स का किया समान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 6, 2021

रोटरी ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह साथ ही कोरोनो वारियर्स का किया समान


रेवांचल टाईम्स - रोटरी क्लब मंडला मेकल का नववर्ष मिलन समारोह कटरा  स्थितहोटल नर्मदा इन मे विगत दिवस संपन्न हुआ ।इस अवसर पर रोटरी एवं इनरव्हील के सदस्य  सपरिवार सम्मिलित हुए तथा आयोजन का आनंद लिया साथ ही साथ इस आयोजन में रोटरी राहत मिशन में सहयोग देने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया साथ ही कोरोनावरियर्स को भी सम्मानपत्र पत्र प्रदान किए गए तथा उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।रोटरी परिवार के जिन सदस्यों के वर्ष 2021 के प्रथम सप्ताह में जन्म दिवस थे उन्हें इस आयोजन में रोटेरियन पंकज मोदी , रश्मि बाजपाई ,अजय सराफ,तृप्ति गोयल का जन्मदिन मनाया गया। अखिलेश उपाध्याय, सलीम खान, नीरज बरमैया द्वारा संगीतमय  प्रस्तुति दी गई।रोटेरियन आरती तिवारी व डॉक्टर उपेंद्र शुक्ला ने कविताओं के माध्यम से सभी को शुभकामनाये दी।कोविड नर्सिंग सेन्टर,जिला चिकित्सालय,के कोरोना वारियर्स,को सम्मानित किया गया जिनके प्रमाण पत्र जिला श्रीमती रानू त्रिपाठी ने प्राप्त किये। जिला अस्पताल मंडला डॉक्टर सिंगौर को सम्मानित किया गया तथा उन्होंने जिला अस्पताल।के कोरोना वारियर्स के सम्मानपत्र एवं कटरा हॉस्पिटल को राहत मेडिकल मिशन के सहयोग केलिए प्रमाणपत्र वितरित किये गए। जिला अस्पताल से गई वर्षा ठाकुर एवम अंजलि श्रीवास को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।कटरा अस्पताल के प्रमाण पत्र डॉ सालोमन एवं डॉ रुबीना ने प्राप्त किए।रोटरी क्लब मंडला के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन को असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनेट हो के पर क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा उनका सम्मान कर बधाईया दी।रोटरी क्लब मंडला मेकल के सत्र 2021-22 में  अध्यक्ष पद के लिए  डॉक्टर विजेंद्र चौरसिया को नॉमिनेट किया गया जिससे सभी रोटेरियन ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।रोटरी क्लब क्व अध्यक्ष सुदीप चौरसिया,सचिव संजय तिवारी,,इनरव्हील प्रसिडेंट गीता कल्पिवार एवम सचिव सुनीता पमनानी ने सभी क्लब के साथियों  से नववर्ष में भी अपने सेवा के संकल्प पर  कायम रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर रोटरी एवं इनरव्हील सदस्य उपस्थित रहकर एक आपस मे नूतन वर्ष की बधाइयाँ प्रेषित की।



No comments:

Post a Comment