रेवांचल टाईम्स :- रसोइयो संघ ने जिला स्तरीय सम्मेलन में अपनी मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन शासकीय स्कूल में रसोइयों के रूप में कार्यरत कर्मचारियों का जिला स्तरीय सम्मेलन नारायणगंज विकासखंड के खिना रपटा में आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या रसोईया कर्मचारी उपस्थित होकर अपनी मांगे रखी, इस अवसर पर मंडला सांसद केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा की लंबे समय से रसोईया के रूप में काम कर रहे कर्मचारियों के हित में तथा उनके लंबित मानदेय के विषय में वह शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और उनके दिए हुए ज्ञापन से अवगत कराएंगे उन्होंने कहा की रसोईया लॉकडाउन के समय में भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं साथ ही स्कूल के समय में भी लगभग 6 से 7 घंटे अपना कर्तव्य निभाते हैं इस तरह से आज स्कूल संचालन में भी उनकी सेवा का बहुत बड़ा महत्व है, उन्होंने कहा कि उनकी ओर से हर संभव प्रयास होगा की रसोई संघ की मांग सरकार माने और उन्हें हर संभव मदद मिल सके कुलस्ते ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्येक वर्ग के कर्मचारियों पीड़ित वंचित शोषित समाज किसान युवा एवं मातृशक्ति के कल्याण के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं आने वाले समय में निश्चित ही रसोईया कर्मचारियों के हित में सार्थक निर्णय मुख्यमंत्री जी लेंगे इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने बताया फिर रसोइयों को ड्रेस के लिए पैसे नहीं मिल रहे हैं तथा सभी स्कूलों में उनसे 8 से 9 घंटे काम लिया जाता है स्कूल की साफ सफाई से अन्य कार्य भी कराए जाते हैं उस दृष्टि से देखा जाए तो उन्हें मिलने वाला मानदेय नगण्य है इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा जिला पंचायत सभापति डॉ विजय सरवटे पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष जय दत्त झा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर क सार नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया संदीप सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश विश्वकर्मा सानंद अग्रवाल बबलिया मंडल अध्यक्ष श्री सोनी पूर्व जनपद सदस्य राजेश सोनी सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे
Friday, January 8, 2021
रसोइयों के हित में उचित निर्णय लेगी सरकार:- फग्गन सिंह कुलस्ते
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment