BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
09 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 02 गिरफ्तार, पहुंचे जेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 20, 2021

09 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 02 गिरफ्तार, पहुंचे जेल



रेवांचल टाईम्स :-  कोतवाली थाना के अंतर्गत पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मीडिया अधिकारी आशीष खोब्रागडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत अग्रोहा लॉन एवं गहलोद भवन बाबरिया रोड के पास दबिश देकर गुरुवार को रोहित यादव निवासी वार्ड 08 नैनपुर, जिला मण्डला के पास रखे ब्रॉउन रंग के बैग से 07 किलो 500 ग्राम एवं सहल राउत निवासी तालाब टोला वार्ड नम्बर 08 नैनपुर जिला मण्डला के पास रखे काले रंग के बैग से 01 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।


        जिसे इलेक्ट्रानिक काँटे से नापतौल करने पर कुल 09 किलोग्राम कीमती 90 हजार व दो पल्सर गाडी (कीमती 90 हजार ) बरामद किया गया है।

बताया गया कि दोनों प्रकरणों में संदेहियों द्वारा उनके पास मिले मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में कोई लायसेन्स या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मादक पदार्थ गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

No comments:

Post a Comment