BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद आज-कांग्रेस ने किया समर्थन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 7, 2020

किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद आज-कांग्रेस ने किया समर्थन


रेवांचल टाईम्स - मण्डला केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान आंदोलित हो गये हैं। लाखों किसानों ने दिल्ली के आसपास अपना डेरा जमा लिया है और नए कृषि कानूनों का व्यापक विरोध कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन के इसी क्रम में आज देश भर के किसान संगठनों ने भारत बंद का आव्हान किया है और देश की आम जनता से इस बंद को किसान हित में समर्थन देने की अपील की है। किसानों के भारत बंद की इस अपील का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने समर्थन किया है। इसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने मण्डला जिले के समस्त किसान बंधुओं, व्यापारियों सहित समस्त नागरिकों से किसान के इस भारत बंद का समर्थन करने की अपील की है। बंद के इस समर्थन के साथ जिला कांग्रेस कमेटी व समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा आज 8 दिसंबर को दोपहर 3 बजे एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता से शामिल होने की अपील की गई है।

No comments:

Post a Comment