BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को किया घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 1, 2020

जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को किया घायल





रेवांचल टाईम्स - जिले के बीजाडांडी कालपी वन क्षेत्र में देर रात्रि जंगली हाथी द्वारा दो ग्रामीणों घायल करने का मामला सामने आया है। 


बतादें उड़ीसा आये कुछ हाथी पिछले कई महीनों से मंडला के जंगलों में घूम रहें हैं जिनमें से बीते दिनों जबलपुर के बरगी क्षेत्र में करंट लगने से एक हाथी की मौत होगई थी। उन्ही हाथियों में से एक हाथी बरगी से क्षेत्र से जंगलो के रास्ते वनपरिक्षेत्र कालपी के पौड़ीनगरार गांव के पास पहुँच गया। उसी दौरान उस हाथी को दो ग्रामीण घरों के बाहर बैठे मिल गये तो हाथी ने दोनों ग्रामीणों पर सूंड से हमला कर दिया जिसमें एक ग्रामीण ने जैसे तैसे हाथी के चंगुल से दूर छिटक गया। वही एक ग्रामीण नीचे गिराकर पैर से कुचलने की कोशिश करी। लेकिन उसी दौरान उक्त ग्रामीण के पालतू कुत्ते आगये तो उन्होंने हाथी को खदेड़ दिया। लेकिन इस दौरान उक्त ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल होगया जिससे गम्भीर घायल ग्रामीण सहित एक अन्य ग्रामीण को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मैडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है। 


वही वन विभाग की क्षेत्र अधिकारी स्वाति यादव का कहना है। हाथीयो की सूचना मिलते ही हम पिछले कई दिनों जंगलो की सर्चिंग कर रहें और आस पास के ग्रामो में हमने कोटवार और अपने कर्मचारियों के माध्यम से डुंडी पिटवा दी हैं। और उक्त हाथी को किसी भी तरह पकड़ने की कोशिश जारही है।

No comments:

Post a Comment