BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस ने की सामाजिक मानवता की मिसाल पेश कराई प्रेमी युगल की मंदिर में शादी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 1, 2020

पुलिस ने की सामाजिक मानवता की मिसाल पेश कराई प्रेमी युगल की मंदिर में शादी




रेवांचल टाइम्स - जिला मुख्यालय से महज 20 कि. मी. दुर बण्डोल थाना पुलिस ने नवयुवक और युवती कराई शादी दो नाराज परिवारों को पुलिस दवारा मिलाया गया।

सामुदायिक पुलिसिंग के नायाब उदाहरण बतौर बण्डोल पुलिस द्वारा आज दिनांक 30/11/20 को थाना बंडोल परिसर में बालिग लडका लडकी की शादी करायी गयी। लडकी कुमारी प्रार्थना बरमैयार पिता ब्रदकुमार बरमैया उम्र 22 साल निवासी बलारपुर थाना चंडोल एवं लडका शेष राम बरमैया पिता रामसिंह यरमैयार उग्र 25 साल निवासी सारसडोल थाना लखनवाडा की शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में सपन्न करायी जाकर दो नाराज परिवारों को मिलाया गया, लडकी स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है, तथा लडका कक्षा 8 वी पास है। एक वर्ष पहले लड़के वाले लडकी घर शादी का रिश्ता लेकर गये थे, तब लडका कम पढ़ा है कहकर रिश्ता करने से मना कर दिये थे। परन्तु लडकी, लडके से प्रेम सबंध होने के कारण 08 दिन पूर्व घर से लडके के घर सारसडोल चले गयी थी, जिसकी रिपोर्ट लडकी के पिता द्वारा थाना अण्डोल में 29/11/20 को करायी गयी थी । थाना प्रभारी बण्डोल दिलीप पंचेश्वर द्वारा उक्त मामले को संज्ञान में लेकर लडकी एवं लड़के को माता- पिता एवं ग्रामीणों के साथ थाना तलब किया गया , और समझाईश दी गयी , कि दोनों लडका लडकी स्वजातीय है और बालिग है , दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते है , जिस पर दोनों के माता पिता तैयार हो गये , तब थाना प्रभारी एवं बण्डोल स्टाफ के द्वारा थाना परिसर में स्थित शंकर जी के मंदिर में वरमाला कराकर आर्शीवाद दिया गया । उक्त अवसर पर लड़की के पिता चंद्रकुमार बरमैया , मामा धमेन्द्र बरमैया सहित गांव के महासिंह जंघेला बलारपुर एवं लडके के पिता कलमसिंह बरमैया माता रामप्यारी बाई , सरपंच सारसडोल सतीष सैयाम एवं लक्ष्मण भलावी उपस्थित थे दोनों वर - वधू को लड़के के गांव सारसडोल रवाना किया गया। थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर द्वारा थाना डूंडासिवनी, कान्हीवाडा एवं किन्दरई की तैनाती के दौरान अभी तक सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत कुल 10 जोडों की शादी करायी गयी है ।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment