BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अन्य राज्यों की धान की आवक को रोकने जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाने के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 1, 2020

अन्य राज्यों की धान की आवक को रोकने जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाने के निर्देश


 रेवांचल टाइम्स - जिले में 16 नवंबर 2020 से समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य 16 जनवरी 2021 तक चलेगा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों की धान के जिले में लाकर उसे धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से समर्थ्रन मूल्य पर बिक्री किये जाने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर दीपक आर्य ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि वे जिले की सीमाओं पर धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट बनायें और उनमें दो-दो कर्मचारी की ड्यूटी 24 घंटे के लिए लगायें। धान उपार्जन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक यह चेक पोस्ट कार्यरत रहेंगें।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment