BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का हुआ असर...........सड़क दुर्घटना के प्रकरण में मृतक पक्ष से रुपये मांगने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नें थाना बिछिया पर पदस्थ ASI को किया निलंबित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 1, 2020

खबर का हुआ असर...........सड़क दुर्घटना के प्रकरण में मृतक पक्ष से रुपये मांगने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नें थाना बिछिया पर पदस्थ ASI को किया निलंबित


रेवांचल टाईम्स - रेवांचल की खबर का हुआ असर रिश्वत मांगने की खबर को पुलिस अधीक्षक ने सज्ञान में लिया और जिसका वीडियो भी बहुत तेजी से वायरल हुआ था पुलिस अधीक्षक मंडला विभागीय जांच करते हुये भृष्ट ASI को किया निलंबित रिश्वत मांगने के आरोप में ASI को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित दिनांक 30.07.2020 को थाना बिछिया अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क दुर्घटना में दो अलग-अलग वाहनों में सवार 04 लोगो की मत्यु हो गई थी। उक्त घटना में आयशर वाहन चालक कालापीपल जिला शाजापुर निवासी देवनारायण विश्वकर्मा की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में मृतक देवनारायण विश्वकर्मा के पिता बाबूलाल विश्वकर्मा निवासी शाजापुर द्वारा पुलिस अधीक्षक मण्डला को शिकायत की गई कि दुर्घटना में उनके मृत पुत्र के शव को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालने में आये खर्च के नाम पर थाना बिछिया पर पदस्थ सउनि कुंवरलाल बिसेन द्वारा 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है ।


      पुलिस अधीक्षक मण्डला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा उक्त शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिछिया जिला मण्डला खुमान सिंह ध्रुव से उक्त शिकायत की जांच करवाई गई । शिकायत जांच के दौरान एसडीओपी बिछिया द्वारा शिकायतकर्ता बाबूलाल विश्वकर्मा के निवास कालापीपल जिला शाजापुर जाकर उनसे शिकायत के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई । एसडीओपी बिछिया द्वारा पुलिस अधीक्षक मण्डला को सौपी गई रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया थाना बिछिया पर पदस्थ सउनि कुंवरलाल बिसेन द्वारा उक्त घटनाक्रम में मृतक पक्ष के प्रति संवेदनहीनता तथा संदिग्ध आचरण प्रदर्शित किया जाना पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा सउनि कुंवरलाल बिसेन को दिनांक 30.11.2020 तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाईन मण्ड़ला संबद्ध कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध अग्रिम विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment