रेवांचल टाइम्स - संभाग आयुक्त बी. चन्द्रशेखर बोरकर ने आज बालाघाट कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की । उन्होंने जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था, खरीदी में भुगतान की स्थिति और वारदानों के संबंध में जानकारी ली । उन्होंने मिलावट से मुक्ति अभियान में सतत कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि जब तक उपभोक्ता जागरूक नहीं होगा, क्वालिटी नहीं मिल पायेगी । मतदाता सूची अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोग नाम जुड़वाने के लिए आवेदन देते हैं किन्तु नाम कटवाने के लिए नहीं देते, इसलिए बी.एल.ओ. को निर्देशित किया जाये कि डोर-टू-डोर जाकर नाम काटने से संबंधित जानकारी एकत्रित कर कार्यवाही करें । जल उपयोगिता समिति से निगरानी कराकर तालाबों से जहां आवश्यक हो पानी छोड़ा जाए । उन्होंने गौशालाओं के संचालन एवं प्रबंधन, आयुष्मान काड बनाने, खनिज, नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण की स्थिति आदि विभागों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की ।
बैठक में जानकारी दी गई कि मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20-21 में जिले में 104.60 लाख मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराया गया है । जिले में 20527 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं और 14077 कार्य प्रगति पर हैं ।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment