रेवांचल टाईम्स - सेन समाज के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन सतना के तत्वाधान में गुरुवार को खेरमाई मंदिर में सेन समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें विवाह के मौके पर धन का प्रदर्शन करने वालों पर सख्ती से रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया l सर्वसम्मति से तय किया गया कि वर पक्ष द्वारा वधू पक्ष से दहेज की मांग न करने के पुराने नियम को बरकरार रखा जाए l बरीक्षा में नगद राशि ₹501, तिलक में नगद राशि 1100 से अधिक का लेन-देन न किया जाए l द्वारचार के समय कलश में ₹500 एवं जूता चुराने के नेग में ₹200 से अधिक का लेनदेन करने वाले लोग सामाजिक दंड के भागीदार होंगे l समाज द्वारा निर्धारित उक्त नियमों को तोड़ने वालों पर ₹11000 का अर्थदंड सामाजिक रूप से एवं दहेज एक्ट की कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है l कमेटी के पदाधिकारियों पर बिना कारण के अनुपस्थित रहने पर ₹500 का अर्थ दंड निर्धारित किया गया l मृत्यु भोज पूरी तरह बंद करने पर भी सभी लोग सहमत हुए । इसी क्रम में यह भी निश्चित किया गया कि विवाह में जय माल के साथ ही गायत्री पद्धति के अनुसार अग्नि के फेरे करके विवाह संपन्न करने की प्रथा शुरू की जाए एवं समाज की नई पीढ़ी को बड़े व्यापार की ओर प्रोत्साहित किया जाए l सम्मान बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बटुक, बलराम सेन, नरेश सेन, नितिन सेन, संतोष सेन रिंकू व मनोज सेन द्वारा सर्वप्रथम अमर शहीद राजेंद्र सेन के पिता रामदास सेन जी का माल्यार्पण से सम्मान किया गया l इसके पश्चात जिला कमेटी के अध्यक्ष रामखेलावन सेन जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया l जिन्होंने हाल ही में अपने पुत्र के विवाह में मात्र ₹501 तिलक में लेकर समाज के अंदर समरसता का भाव पैदा किया l
बैठक में पूर्व सरपंच तुर्री कामता सेन, शिवबहोर सेन, कामता से नागौद, वीरेंद्र सेन अमिलपुर, छेदीलाल सेन मझगवा,रामनिहोर गडरी, रामकलेश सेन, रावेद्र सेन, मनोज सेन सभापुर, सुरेश सेन गिजारा, मेवा लाल सेन भरहुत, अरुण सेन सिद्धार्थनगर बटिया, रामायण सेन कुआ पतौडा, सुशील सेन लालपुर, स्वामी दीन सेन सज्जनपुर, मोहन लाल सेन पतौड़ा, राम शिरोमणि सेन रीवा, प्रमोद कुमार उर्फ दादू भाई तपा रामपुर बघेलान, रमाकांत सेन दद्दू खखरौधा, राकेश सेन खारी, कुंज बिहारी पप्पू व चिंतामन सेन कृपालपुर के साथ-साथ सतना शहर के काफी लोग मौजूद रहे l

No comments:
Post a Comment