रेवांचल टाइम्स - किसान महासम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया। जहां हजारों की संख्या में किसान उपस्थित हुए और तीनों कृषि कानूनों के विषय में जानकारी हासिल की। जिला सदस्य श्रीमती इंद्रावती धुर्वे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसानों के हित में पहले से सोचती आई हैं। प्रधानमंत्री कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। किसानों की आय दो गुना करने में जोर दे रही हैं। इस दिशा में अनेक कदम उठानी पड़ रही है । वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल किसानों को बर्गला कर भ्रमित कर शासन के कार्यों में कठिनाई उत्पन्न करवा रही है। परन्तु किसान भाइयों ने अपने विचार और विवेक से इस कानून का सम्मान भी किये।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वी,डी शर्मा, मध्यप्रदेश मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान। सीधे रायसेन से प्रसारण के माध्यम से अनेक योजनाओं से किसानों को अवगत कराये।इन योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने का संदेश दिये। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपए की राहत राशि 15 दिवस तक जमा कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपनी फसल को अपनी मर्जी से कहीं भी ऊंची दामों में बेच सकता है उसके लिए कोई रोक टोक नहीं होगी। किसान महासम्मेलन कार्यक्रम में कर्ताओं के लिए व्यवस्थित रूप से नास्ता पानी एवं चाय की व्यवस्था की गई थी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, रामचरण साहू, इंद्रावती धुर्वे, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू एवं समस्त जनपद अधिकारी गड़ उपस्थित रहे।
रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से
शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment