रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी कोतवाली अंतर्गत मंडला मार्ग में ग्राम रहेंगी के पास लकड़ी से भरा ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था जो एक युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया जानकारी के अनुसार बताया गया कि गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे लकड़ी के लट्ठों से लोड ट्रक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को जोरदार टक्कर मार दी देवेंद्र मरावी उम्र 30 वर्ष निवासी झिलमिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ।


No comments:
Post a Comment