आखिर जिले में नहीं थम रहा अवैध शराब का कारोबार
रेवांचल टाइम्स डिंडोरी जिला मुख्यालय कोतवाली अंतर्गत पुलिस ने दो युवक के पास से 29 पाव अवैध शराब जप्त की पुलिस ने अलग-अलग स्थान से शराब जप्त कर दो लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर मंडला बाईपास पर शुक्रवार की शाम फनींद्र चंदेल 42 वर्ष निवासी पिपरिया के पास से 14 पाल गोवा शराब जप्त की गई है इसी तरह कलेक्ट्रेट चौराहे के पास दशरथ राठौर 28 वर्ष निवासी बड़ी बिछिया के कब्जे से 15 पाव देसी प्लेन शराब जप्त की गई जप्त शराब की कीमत कुल लगभग दो हजार रुपए बताई गई इन शराब माफिया के गुर्गे की शिकायत पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी जो मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment