रेवांचल टाइम्स - बुधवारी बाजार बाँसुरी वादक चौक से जय माता दी चौक जाने वाली सड़क अब दुर्घटनाओ को न्यौता देती नजर आ रही है रोजाना इस रोड़ के दोनों तरफ गाड़ियों की भरमार नजर आती है कुछ दुकानदार अपनी दुकान के सामने चार पहिया वाहनों को खड़े कर अपनी दुकान का माल खाली करते नजर आते है गाड़ी वालो से बोलने पर वाहन चालक मार पिटाई पर आतुर हो जाते है आय दिन कभी में जाम की स्थिति बन जाती है जिससे पैदल चल लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता वही मालवाहक के चालक जो कि अपनी गाड़ियों को जहाँ मन करे खड़े कर देते है क्योंकि पार्किंग की कोई भी व्यवस्था बाजार में नजर नही आती न ही प्रशासन द्वारा पार्किंग को लेकर कभी भी ध्यान दिया गया है वाहन चालक को जहाँ मन किया वही खड़े कर दिए अपनी गाड़ी वही दोपहर ही एक दुर्घटना होते होते बची। मार्केट के अंदर किराना दुकानों का माल लेकर गोंदिया से आया पिकप वाहन अंदर आके बिना देखे रिवर्स कर रहा था। पीछे से भारी ट्रैफिक भी था एक छोटी बच्ची भी उसके पीछे थी। पीछे टक्कर होने में कुछ इंच का फासला रह गया था जिसे लोगो ने चिल्लाकर उसे रुकवा दिया। उसके बाद वह उक्त वाहन लेकर मोके से फरार हो गया। उसकी लोगो ने पूरे नगर में खोजबीन की पर वाहन नहीं मिला वही बाद में पता चला कि वो यहां से चिरईडोगरी भाग गया एवं वहां से उसने दूसरे की गाड़ी में माल लदवाकर भेजा एवं खुद वहां से भाग गया। यह सिर्फ आज की बात नहीं है।अक्सर ऐसा हर दिन होता है कुछ एक दूकानों में लगभग-लगभग हर दिन दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करके माल उतरवाना आम बात है। ऐसे वाहनों एवं दुकान दारो पे लगाम कसने की जरुरत है। इस प्रकार की घटनाएं न हो इसके लिए प्रशासन से आमजनों एवं दुकानदारी ने निवेदन किया है कि बाजार के अंदर चौपाया वाहनों को प्रवेश वर्जित किया जाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो
Sunday, December 13, 2020
चौपाया वाहनों की धमाचौकड़ी हर वक्त हादसे की संभावना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment