BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विश्व एड्स दिवस पर किया गया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 2, 2020

विश्व एड्स दिवस पर किया गया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन



रेवांचल टाइम्स।   हर साल विश्व में 01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स के साथ जी रहे लोगों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए सभी एकजुट होते है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 01 दिसम्बर 2020 को जिला एवं विकासखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व एड्स दिवस की थीम ’’वैष्विक एकजुटता, साझा जिम्मेदारी‘‘ पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । वर्तमान समय में कोविड महामारी हो या एचआईवी/एड्स सभी को साथ मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।



     01 दिसंबर को प्रातः 10 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, बालाघाट से एक एचआईवी/एड्स जन जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिसे डॉ. मनोज पाण्डेय सीएमएचओ एवं डॉ. आशुतोष बांगरे नोडल अधिकारी एड्स कार्यक्रम द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिलें के विभिन्न ग्रामां में भ्रमण कर जन सामान्य को एचआईवी/एड्स के संबंध में जागरूक करेगा। इसके पश्चात समय प्रात: 11.30 बजे से ए.आर.टी. केन्द्र के सभाकक्ष में एचआईवी/एड्स पर जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में निजी नर्सिंग महाविद्यालयों की छात्राएं, आईसीटीसी केन्द्र, एआरटी केन्द्र, सुरक्षा क्लीनिक, एल.डब्ल्यु.एस. परियोजना, टी.आई. परियोजना, विहान परियोजना, अहाना परियोजना से कर्मचारी शामिल हुए।


     कार्यशाला में नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष बांगरे द्वारा एच.आई.व्ही./एड्स फैलने के चार कारणों, इसके बचाव एवं उपचार के संबध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये बताया गया कि एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्ति एआरटी सेवा का लाभ लेकर एवं निंरतर चिकित्सकीय परामर्श पर व्यायाम, सकारात्मक सोच, पौष्टिक आहार लेते हुए अपना स्वस्थ्य जीवन जी सकता है। वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए जिलें के विभिन्न विकासखण्डों में भी 01 दिसंबर 2020 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।  निशांत मेश्राम परामर्शदाता एआरटी केन्द्र द्वारा एचआईवी पॉजीटिव मरीजों को दी जाने वाली एआरटी सेवा के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में एचआईवी/एड्स पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपस्थित अधिकारियों द्वारा शील्ड देकर पुरूस्कृत किया गया।


        कार्यशाला में मुकेश जुम्हारे एम. एण्ड ई. सहायक एवं कंचन आहुजा लेखापाल द्वारा एचआईवी/एड्स पर जानकारी देते हुए बताया गया कि, जिलें में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क एचआईवी जॉच की सुविधा जन सामान्य को प्रदान की जाती है। सत्र 2020-21 में जिलें में 30 हजार 432 लोंगों की एचआईवी जॉच की गई है जिसमें कुल 39 एचआईवी संक्रमितों को एआरटी केन्द्र में पंजीकृत कर इनका उपचार किया जा रहा है। एचआईवी/एड्स के विषय में अधिक जानकारी के लिए निःशुल्क राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी प्रदाय की गई ।


     कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीमा मिर्जा, नूतन बोरकर, निशांत मेश्राम, अरविंद मात्रे, आशा शेण्डे, प्रमिला कटरे, पंकज रिनायत, डेगेन्द्र नगपुरे एवं जिला एड्स निंयत्रण कार्यक्रम अतंर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यषाला के अंत में  मुकेश जुम्हारे जिला सहायक एम एण्ड ई एवं श्रीमति कंचन आहुजा जिला सहायक लेखापाल जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम इकाई जिला बालाघाट द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया गया।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment