रेवांचल टाइम्स नैनपुर- नगर के बुधवारी बाजार के किराना दुकान,कपड़ा, गल्ला,हार्डवेयर,जनरल स्टोर,होटल,बर्तन,स्टेशनरी, के अलावा अन्य छोटी बड़ी एवं सब्जी दुकानों में 1रू,,2रु,, के सिक्के नहीं लिए जा रहे जैसे कि यह मुद्रा चलन से बाहर अर्थात सरकार ने बंद कर दिए हो, दुकानदारों के द्वारा स्पष्ट रूप से लेने से मना कर दिया जाता है और कहा जाता है कि जिसको शिकायत करना है कर दो। आखिर चलित मुद्रा ना लेने का कारण अभी तक समझ नहीं आया 1रु,,2रू के सिक्के ना लेने से गरीब वर्ग के लोग बहुत परेशान हो रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन चार-पांच लोगों को सिक्के लेकर जांच के लिए भेजें
स्थानीय प्रशासन चार पांच लोगों को सिक्के लेकर भेजें और सिक्के ना लेने की स्थिति में तत्काल 5000 से ₹10000 का जुर्माना और चलित मुद्रा लेने से मना करने का केस भी बनाने कार्रवाई करें ऐसी अपेक्षा करते हैं।
दुकानदारों पर कार्रवाई न करने पर धरना प्रदर्शन करने मजबूर
स्थानीय प्रशासन 1रू,,2रू के सिक्के ना लेने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई ना होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन करने मजबूर होना पड़ेगा आखिर गरीब और आमजन सिक्के ना लेने से अनेक अपनी जरूरतों की वस्तुओं लेने से वंचित होकर आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है। स्थानीय प्रशासन से जन्मांग करते हैं कि दुकानदारों पर कारवाई की जाए
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की खबर

No comments:
Post a Comment