रेवांचल टाइम्स - थाना प्रभारी पनागर आर.के. सोनी ने बताया कि थाना पनागर अंतर्गत कंदराखेडा निवासी कृष्णा यादव पिता रूपलाल यादव उम्र 27 वर्ष एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है । जिसकेे विरूद्ध 38 अपराध डकैती, अवैध वसूली, मारपीट, आम्र्स एक्ट जुआ एक्ट आदि के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी किन्तु आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत शातिर बदमाश कृष्णा यादव के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी के अपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने आज दिनाॅक 22-12-2020 को जारी एनएसए के वारंट में थाना पनागर के अपराध क्रमंाक 852/2020 धारा 452,395,397 भादवि के प्रकरण में केन्ंद्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कृष्णा यादव की केन्द्रीय जेल में गिरफ्तारी की गयी है।
Wednesday, December 23, 2020
एक और शातिर बदमाश कृष्णा यादव एन.एस.ए. में गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment