गांव के जागरूक युवाओं ने पकड़ी शराब की खेप
रेवांचल टाइम्स डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित गांव गांव में अवैध शराब तस्कर सक्रिय है जो सुबह शाम गांव तक अवैध शराब की बड़ी खेप पहुंचा रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है यही कारण है कि धड़ल्ले से शराब तस्कर गांव गांव में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं गांव में आसानी से शराब उपलब्ध होने के चलते युवा पीढ़ी भी अवैध शराब की गिरफ्त में आप ही नजर आ रही है आखिर क्या करें आबकारी विभाग और शराब माफियाओं के बीच गहरा दोस्ताना होने के चलते जिले में धड़ल्ले से शराब बेची जाती है और जिले में गाड़ी भर भर कर सप्लाई की जाती है डिंडोरी जिले में गांव हो या नगर याहो बस्ती हर जगह शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है चाहे वहां ढाबा हो या होटल चाहे वहां किराना दुकान हो या पान ठेला सारी जगह ठेकेदार और आबकारी। विभाग की मनमर्जी के चलते शराब माफिया धड़ल्ले से शराब सप्लाई करते हैं इसमें कोई शक की बात नहीं है कि आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की सहमति ना हो यहां पर ऐसा भी नहीं है कि शिकवा शिकायत ना हो इसके बावजूद भी चिली में अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं करना यहां अपने आप में एक अहम सवाल है ताजा मामला कोतवाली अंतर्गत खर गहना गांव में सामने आया जहां प्रतिदिन की भांति उस दिन भी अवैध शराब तस्कर बड़ी मात्रा में शराब की खेप लेकर खर गहना गांव।पहुंचे थे लेकिन गांव के जागरूक युवा द्वारा अवैध शराब को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शराब तस्कर सहित 3 पेटी अवैध शराब को पकड़कर कोतवाली ले आई जहां आगे की कार्यवाही की गई..। गांव गांव पहुंचाई जाती है शराब की खेप... जिला मुख्यालय सहित गांव गांव में अवैध शराब तस्कर सक्रिय हैं जो सुबह शाम गांव गांव तक अवैध शराब की खेप बड़ी भारी मात्रा में पहुंचा रहे हैं जिन्हें रुकने के लिए आबकारी विभाग मूकदर्शक बना बैठा है आखिरकार क्या करें चमचमाते नोटों के आगे जिम्मेदार तंत्र भी नतमस्तक हो जाते हैं और जब विभाग से जानकारी ली जाती है तो विभाग कहता है कि हमारे पास बल कम होने के कारण कार्यवाही नहीं की जाती कह कर अपना पल्ला झाड़ लेता है इसी के चलते शराब माफिया पुलिस और आबकारी विभाग को चुनौती पर चुनौती देकर जिले से गाड़ी पार करते हैं
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:
Post a Comment