रेवांचल टाइम्स - नगर के सभी बैंक जिसमें एसबीआई बैंक,सेंट्रल बैंक,जिला सहकारी बैंक,ग्रामीण बैंक,डाकघर,यह सभी प्राइवेट बिल्डिंग पर किराए पर कई वर्षों से संचालित हो रहे हैं। जिसमें आज तक बैंक प्रबंधन एवं बिल्डिंग मालिकों के द्वारा पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई।जिसके अभाव में बैंक के कामों को लेकर उपभोक्ताओं को पहुंचने पर पार्किंग ना होने की वजह से अपने वाहनों को खड़े करने मैं परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही वाद विवाद की स्थिति को भी झेलना पड़ रहा है।
मंडला सिवनी मुख्य मार्ग के समीप संचालित सेंट्रल बैंक---
सेंट्रल बैंक जो मंडला सिवनी मुख्य मार्ग के समीप संचालित है मुख्य मार्ग में होने के बाद भी सेंट्रल बैंक प्रबंधन एवं बिल्डिंग मालिक पार्किंग के बैंक संचालित करा रहे हैं। हमेशा वाहनों की भीड़ देखी जाती है।जबकि मुख्य मार्ग होने के कारण आवागमन का दबाव अधिक बना रहता है । वहीं दूसरी ओर एसबीआई बैंक के सामने दुकाने भी है जिसकी वजह से सड़क के दोनों ओर ग्राहकों के खास करके दो पहिया वाहन हमेशा खड़े नजर आते हैं जिससे कई बार जाम की स्थिति बनती है। कई बार वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।
स्थानीय प्रशासन बैंक प्रबंधन एवं बिल्डिंग मालिक पर क्यों नहीं कर रहा कार्रवाई---
नगर में सभी बैंक किराए की बिल्डिंग पर बिना पार्किंग के संचालित है इन सभी बैंक के पार्किंग की व्यवस्था बनाने बैंक प्रबंधन और ना बिल्डिंग मालिक पर आज तक स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की आखिर आमजन की सुरक्षा बिना पार्किंग की कैसी नगर में जितने भी बैंक संचालित हैं इन सभी के मालिकों को किराए के रूप में लाभ मिल रहा हैं और आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक जैसी संस्था को संचालित करने के लिए पहले पार्किंग की व्यवस्था देखी जाती है उसके बाद ही बैंक संचालित होती है परंतु यहां विपरीत बिना पार्किंग के बैंक संचालित देखी जा रही है अब देखना होगा स्थानीय प्रशासन आम जनता की सुरक्षा को लेकर पार्किंग की व्यवस्था बनाने में कब कराएंगे।

No comments:
Post a Comment