BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस नक्सली मुड़भेड़ में 2 नक्सली मारे गए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 12, 2020

पुलिस नक्सली मुड़भेड़ में 2 नक्सली मारे गए




रेवांचल टाइम्स। नक्सलियों के खिलाफ बालाघाट पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में आज फिर बालाघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। किरनापुर थाना के किन्ही चौकी अंतर्गत बोरवन के जंगल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने नक्सली मुड़भेड़ में 2 नक्सली को मार गिराया है। जिसमे एक महिला नक्सली भी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि  यह संख्या और बढ़ सकती है। चूंकि अभी नक्सली मुड़भेड़ जारी है। जिसके बाद नक्सलियों के मारे जाने की तस्वीर साफ हो सकती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने नक्सली मुड़भेड़ में 2 नक्सली मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी मुड़भेड़ जारी है। बताया जाता है कि पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि जंगल मे नक्सली आये है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने  कार्यवाही करते हुए पहले नक्सलियों को सरेंडर करने कहा, लेकिन उनकी ओर से फायर होने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की, जिसमे 2 नक्सली मारे गये। 


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment