रेवांचल टाइम्स - किसानों की मेहनत में पानी फिरता लग रहा किसानों धान हो रही है वापस सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत ग्राम डूंगरिया के किसानों का धान धान खरीदी केंद्र से वापस किया जा रहा है
इस संबंध में डूंगरिया निवासी बालक राम सिंह राजपूत ने बताया कि धान खरीदी केंद्र तेंदुआ के द्वारा किसानों को प्रताड़ित कर उनके वाहनों को वापस किया जा रहा है और बोला जा रहा है कि अच्छे किस्म का धान लेकर मंडी में आइए तभी आप लोगों के धान को खरीदा जाएगा अन्यथा नहीं खरीदा जाएगा
बता दें कि किसान के द्वारा जो फसल उगाया जाता है उसी फसल को तो खरीदी केंद्र में बिक्री करने के लिए ले जा सकता है इसमें किसानों का क्या दोष
इस संबंध में किसानों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा दखल अंदाजी करते हुए किसानों का धान सही समय में एवं सही रेट पर बिक्री किया जाए
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment