BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई सड़कें दे रहीं दुर्घटनाओं को न्योता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 29, 2020

रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई सड़कें दे रहीं दुर्घटनाओं को न्योता



रेवांचल टाईम्स - नैनपुर नगर में रेलवे विभाग का काफी बड़ा क्षेत्र है जिसमें सड़कें काफी लंबे समय से निर्माणाधीन दिखाई दे रही हैं।लेकिन काफी लंबे समय के बाद रेलवे विभाग द्वारा कुछ क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण किया गया है।


जिसमें बग्गा मेडिकल चौक से लेकर जेआरसी ग्राउंड तक की सड़क का निर्माण एवं वार्ड नंबर 6 में सड़कों का निर्माण किया गया है जिसकी वजह से जनमानस में काफी प्रसंता बनी हुई थी।


लेकिन जिस प्रकार की सड़कें रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई है उनकी ऊंचाई जमीन से लगभग 6 इंच ऊंची है। जिसमें सड़क निर्माण के नियमानुसार साइड शोल्डर बनाना अति आवश्यक होता है जिसकी वजह से ओवरटेक करते समय दो वाहनों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।


लेकिन रेलवे विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़कों पर किसी भी प्रकार से शाईड सोल्डर का निर्माण नहीं किया गया है जिसकी वजह से जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है 


यदि एक बड़ा वाहन इस सड़क पर चलायमान होता है तो उस समय किसी दूसरे वाहन का निकलना असंभव हो जाता है जिससे काफी देर तक जाम लगने  की स्थिति बन जाती है वार्ड नंबर 6 मे जो सीसी सड़क का निर्माण किया गया है वह सड़क आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को नैनपुर नगर से जोड़ती है।इस वजह से इस सड़क में आवागमन अधिक मात्रा में होता है काफी लंबे समय से यह सड़क निर्माणाधीन थी लेकिन रेलवे द्वारा इस सड़क का निर्माण होने पर जनमानस में काफी खुशी का माहौल था लेकिन इस सड़क   में साइड शोल्डर नहीं बनने की वजह से जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है 


लेकिन किसी भी प्रतिनिधि द्वारा या फिर रेलवे के अधिकारियों द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है अधिकारियों से बात करने पर वह गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हैं और कहते हैं कि इसका टेंडर  निकल गया है और जल्द ही इसमें साइड सोल्डर का निर्माण हो जाएगा लेकिन काफी समय बीत चुका है इस सड़क का निर्माण हुए लेकिन अभी तक रेलवे विभाग द्वारा साइडसोल्डर का निर्माण नहीं किया गया है 

        जिसकी वजह से यह सड़क एक बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है यदि इस लापरवाही की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नगर में हो जाती है तो फिर इसका जिम्मेदार कौन होगा और कौन लेगा इस दुर्घटना की जिम्मेदारी।

No comments:

Post a Comment