नई दिल्लीः चोरी-लूटपाट जैसे वारदात को रोकने के लिए प्रशासन काफी सख्त है, लेकिन फिर भी अपराधी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। चोरों ने मौका पाकर घर से 40 तोले सोना-चांदी और 2 लाख रुपये की नकदी साफ कर दी है। यह पूरा वाकया हरियाणा में फतेहाबाद का है, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल मकान मालिक के बच्चे और पत्नी मायके गए थे तो वह भाई के घर जाकर सो गया, तब तक पीछे से चोरों ने घर में रखा सारा माल साफ कर दिया।
दरअसल, ये घटना फतेहाबाद के रतिया शहर के वार्ड नंबर 2 की है। पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने पूरे घर की बारीकी से छानबीन की। मकान मालिक प्रवीण कुमार का कहना है कि बच्चे और पत्नि मायके गए हुए थे और मैं अपने भाई के घर सोया हुआ था। सुबह जब अपने घर पर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
मकान मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि घर से 20 तोला सोना, 15 तोला चांदी और डेढ़ लाख नगद सहित लैपटॉप और अन्य सामान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस मामले को लेकर डीएसपी सुभाषचंद्र का कहना है कि मकान मालिक प्रवीण कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घर से सोना, चांदी और डेढ़ लाख रुपये की नगद राशि गायब है। पुलिस की कई टीमें पूरी घटना की जांच कर रही हैं।
वहीं, पुलिस का कहना है कि ये घटना 27 दिसंबर की रात को अंजाम दी गई। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment