रेवांचल टाईम्स - जिले में चल रहे अबैध कारोबारीयो में लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा जिला प्रशासन लगातार बेरोकटोक धड़ल्ले से कर रहे रेत माफिया बंजर नदी मैं अवैध रेत उत्खनन कार्य समीप वर्ती ग्राम पंचायत ईन्दी के पोषक गाँव बहेरी बंजर नदी मैं रेत माफियाओ के द्वारा आज भी बेरोकटोक धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन, करते हुए परिवहन और भंडारण करने से बाज नहीं आ रहे हैं । समीप में ही पुलिस चौकी टाटरी और थाना खटिया स्थापित है , जहाँ पर पदस्थ शासकीय जिम्मेदार पुलिस तंत्र को बहेरी बंजर नदी मैं दिन रात हो रहे हैं अवैध रेत कारोबार की सम्पूर्ण जानकारी होने के बावजूद यहाँ पर समुचित निष्पक्ष उच्चस्तरीय काय॔वाही पुलिस के द्वारा नहीं करना ऐसे अनेको संदेह को जन्म दे रहा है जिसकी परिकल्पना करना महज दिव्य स्वप्न के समान होगा ।
टाटरी पुलिस चौकी एवं खटिया पुलिस थाना के द्वारा यहाँ पर अगर हो रहे अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण को पूर्णतः रोकने का प्रयास किया जाता तो आज यहाँ पर बहेरी बंजर नदी मैं रात्रि के 12 बजे 2 बजे तो कभी प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक लगातार बेरोकटोक धड़ल्ले से बगैर किसी ड़र और भय के बंजर नदी के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने और बगैर रायल्टी के रेत का काला व्यापार करने की हिम्मत कोई भी रेत माफिया कभी भी नहीं कर पाता किन्तु वाह रे पुलिस तंत्र यहाँ पर हो रही तमाम गतिविधियों की सूक्ष्म से सूक्ष्म सम्पूर्ण जानकारी होने के बावजूद रेत माफियाओ को अभयदान दिया गया है ।
विगत दिनों स्थानीय ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि यहाँ पर बंजर नदी की जो सीमा है वह राजस्व, वन विभाग और बीचो बीच रास्ता है। शासकीय राजस्व भूमि मैं रेत माफियाओ के द्वारा धड़ल्ले से चमचमाते नोटों के बल पर अपना अवैध कारोबार संचालित कर ग्रामीण गरीब परिवारों का शोषण कर रहे हैं । यहाँ से बगैर शुल्क और बगैर रायल्टी दिये रेत निकाल कर ले जाते है और गाँवों मैं बन रहे भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों मैं अपने मन मर्जी के मुताबिक अघोषित रेट बना कर मन चाहे दामों मैं बेचते है जिससे आज भी गाँवों मैं पक्के प्रधानमंत्री आवास और अन्य निर्माण कार्य अधर मैं लटके दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला को लिखित मैं शिकायत पत्र देकर बहेरी बंजर नदी मैं लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन काय॔ पर प्रतिबन्द लगाने की जन हितैषी माँग की गई है किन्तु यहाँ पर आज भी अनवृत रूप से रेत माफियाओ के द्वारा बेधड़क बेखौफ होकर बेरोकटोक रेत निकाली जा रही है जो भविष्य और यहाँ पर विचरण कर रहे हैं जीव जन्तुओ, वन्य प्राणियों के जीवन के साथ खिलवाड़ साबित होते देर नहीं लगेगा ।
बहरहाल जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जन माँग की गई है बहेरी बंजर नदी मैं आज भी अनाधिकृत रूप से हो रहे अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण काय॔ पर अविल्बम रोक लगाई जाये एवं रेत माफियाओ को संरक्षण प्रदान करने वाले कतिपय लोगों के खिलाफ सख्त काय॔वाही की जाये ।
रेवांचल टाईम्स से महेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment