BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला प्रशासन एक्शन मेंअवैध धान परिवहन करते पाए गए ट्रक जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 4, 2020

जिला प्रशासन एक्शन मेंअवैध धान परिवहन करते पाए गए ट्रक जप्त



रेवांचल टाइम्स - पूरा मामला सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली विकासखंड बरघाट का है जहां धान उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ लेने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन सक्रिय हैं। जिले के उपार्जन केंद्रों में अन्य राज्यों, अन्य बाहरी जिले से धान के 10 ट्रक लाकर उनके उपार्जन का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए मुख्य मार्गो में चेक पोस्ट स्थापित किये जाने के साथ ही औचक निरीक्षण कार्यवाही जारी हैं। जिसमें राजस्व एवं पुलिस के सँयुक्त दल द्वारा 2 दिसम्बर को बरघाट विकासखंड के बहरई में यूपी से पहुँचे 6 धान के ट्रकों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने के करने के कारण जप्त कर मंडी परिसर में खड़ा कराया गया हैं। इसी तरह धूमा में 3 दिसम्बर को सिहोरा से पहुँचे 4 धान के ट्रकों को भी वैध दस्तावेज के अभाव में जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया हैं।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

सब्जी बनाने को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट


No comments:

Post a Comment