BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
करोना -19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने थाना क्षेत्र में की गई प्रभावी पेट्रोलिंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 4, 2020

करोना -19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने थाना क्षेत्र में की गई प्रभावी पेट्रोलिंग


रेवांचल टाईम्स - लोगों को जागरूक, कराई गई समय पर दुकानें बंद पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रशासनिक तथा नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुये जिनके द्वारा कोविड-19 गाईड लाईन का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

      आदेश के परिपालन में आज दिनांक 3:11:2020 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शहर (उत्तर)   अगम जैन (भा.पु.से.) के मार्ग  निर्देशन में थाना रांझी , घमापुर , खमरिया एवं  पुलिस लाइन से प्रदत्त बल के साथ में थाना रांझी क्षेत्र के दर्शन तिराहा, मोनी डेरी ,सत्यम टावर, मुखर्जी चौक ,गांधी चौक ,सरस्वती मैदान, सुभाष नगर झंडा चौक,  बगिया टोला, गंगा मैया, मडई , शारदा नगर, शोभापुर बड़ा पत्थर रांझी  में प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को  कोरोनावायरस  संक्रमण से  बचाव के संबंध में  जागरूक करते हुए समय पर दुकानें बंद करवाई गई , साथ ही असामाजिक  तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे स्थान जहां पर असामाजिक तत्वों का उठना बैठना होता है को भी चेक किया गया ।

No comments:

Post a Comment