रेवांचल टाइम्स नैनपुर- नगर में बढ़ते कोरोना मरीजो के चलते शासन प्रशासन के आदेश है कि सभी अपने चेहरे पर मास्क लगाकर रखे मास्क न लगाने पर चलानी कार्यवाही की जावेगी इसी आदेश के चलते नगर पालिका द्वारा रोजाना बाजार में मास्क न लगाने वाले दुकानदारों एवं आमजनों पर चलानी कार्यवाही की जा रही है लेकिन आमजनों की शिकायत है कि नगर पालिका के द्वारा मुदेखी कार्यवाही की जा रही है बसों में इनके द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जबकि बसों में सबसे पहले चलानी कार्यवाही की जानी चाहिए क्योंकि बसों में न ही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाता है ना ही मास्क का न किसी भी सरकारी नियमो का पालन किया जाता है नगर पालिका के कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा केवल व्यापारियों और आमजनों पर ही चलानी कार्यवाही की जाती है जबकि बसों के तरफ कभी भी इनका ध्यान नही जाता है आमजनों एवं व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को सभी के साथ एक सा व्यवहार करना चाहिए और कार्यवाही भी पर ये मुँह देखा देखी क्यों
Friday, December 4, 2020
आखिर बसों में क्यों नही काटा जा रहा मास्क चालान आमजन पर ही हो रही है कार्यवाही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment