पुलिस थाना खटिया के थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे लगे हैं मुस्तेदी से बचाव मैं
रेवांचल टाइम्स नैनपुर - मध्यप्रदेश का सबसे लोकप्रिय वन्य प्राणियों एवं हरे भरे विहगम परिदृश्यो , बाघ , बारह सिंघा , चितल, हिरण, वन भैसा, जैसे और भी अनगिनत पशु पक्षियों से लबरेज राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली इन दिनों समीपस्थ गाँवों मैं हो रहे शोर सराबा और ड़ी जे , लेजर लाईट की अंधी चकाचौंध से बेहद परेशान है ।
पुलिस थाना खटिया मैं पदस्थ थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे ने गत दिनों मीडिया को बताया कि यहाँ पर स्थित रेस्टारेन्टो, होटलों, और आस पास स्थित सुविधा घरों मैं होने वाले विवाह , जन्मदिन,की आयोजित होने वाली पार्टियों मैं बेहद वातावरण गुन्जाये मान हो जाता है जिससे यहाँ पर विचरण करने वाले वन्य प्राणियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । बार बार संम्बधित रेस्टारेन्टो को समझाईस देने के बावजूद यहाँ पर लगातार प्राकृतिक एवं बफर जोन के नियमों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । यहाँ पर अठखेलिया करते वन्य प्राणियों के जीवन के साथ अब खतरा दिखाई दे रहा है । राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली जिस उद्देश्य के लिए स्थापित किया गया है , जैसा इसकी लोकप्रियता पूरे देश और विदेशों मैं आज बनी हुई है यहाँ पर ये सब वर्जित काय॔ क्रमो पर पूर्णतः विराम लगना नितांत आवश्यक है।
ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय उधान कान्हा किसली पूरे भारत का विख्यात पर्यटन केन्द्र है यहाँ पर देश- विदेशी चारों तरफ से पर्यटकों का हुजूम दिखाई देता है , लेकिन स्थानीय व्यवस्था मैं सुधार करने की बहुत जरूरत आज के बदलते परिदृश्य मैं दिखाई दे रहा है । यहाँ पर अधिकांश रेस्टारेन्टो एवं होटलों के मालिक प्रायः बड़े शहरों के है जो आलीशान इमारतों मैं रहकर राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली के ईर्द गिर्द स्थापित कर अपने कारोबार को संचालित करते हैं । यहाँ पर पर्यटकों को आकर्षित करने और अधिक से अधिक रूपये पैसा बटोरने के लिए इन दिनों यहा पर शराब , कबाब और अन चाहे कार्यों को बैखौफ मूर्त रूप दिया जा रहा है जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है गत दिनों यहाँ पर भ्रमण और मौका मुआयना के दौरान देखा गया कि यहाँ के रेस्टा रेन्टो और हाटलो मैं शासन एवं प्रशासन के नियम निर्देशों को परे रख, बफर जोन और राष्ट्रीय उद्यान को सुरक्षित रखने वाले अधिनियमो के विपरीत काय॔ किया जा रहा है । बहरहाल राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली को समुचित सुरक्षित और विहगम बनाये रखने के लिए यहाँ पर विचरण कर रहे वन्य प्राणियों को अभय दान देने के लिए शासन एवं प्रशासन के नियम निर्देशों को कड़ाई से पालन करवाया जाये ।
गत दिनों पुलिस थाना खटिया मैं पदस्थ थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे के द्वारा ऐसे सम्पूर्ण रेस्टारेन्टो, होटलों के प्रबन्धको को लिखित मैं हिदायते देकर इनके द्रारा कौन कौन से कार्य किये जा रहे हैं जैसे सभी जानकारी खटिया पुलिस थाना मैं देने का उल्लेख किया गया है ।
थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे की सख्त काय॔ वाही से यहाँ पर स्थित रेस्टारेन्टो, होटलों प्रबंधकों मैं हल चल मचा हुआ है ।



No comments:
Post a Comment