BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चारों तरफ हो रहे शासन के विकासोन्मुखी काय॔- सूर्यकान्त सिगौर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 13, 2020

चारों तरफ हो रहे शासन के विकासोन्मुखी काय॔- सूर्यकान्त सिगौर

 


ग्रामीण जनसमुदाय को दिया जा रहा है पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ  


रेवांचल टाइम्स नैनपुर - समीप वर्ती ग्राम पंचायत  अमझर माल जनपद पंचायत नैनपुर मैं विगत पाँच वर्षों से स्थानीय ग्रामीण जनसमुदाय की आवश्यकताओ के अनुसार यहाँ पर सभी वर्गों के पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न बहुआयामी योजनाओं से  लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है । 

 स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच फूलवती बाई एवं ग्राम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पंचो एवं ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों की सहमति से यहाँ पर प्रधानमंत्री आवास,  मेड़बंधान काय॔,  खेत तलाब कार्य,  सीमेंट काक्रेट रोड़ निर्माण कार्य,  रंग मंच निर्माण कार्य,  पंचायत मैं बाऊन्ड़्री बाल निर्माण कार्य,  ग्राम के आंतरिक मार्गों मैं नाली निर्माण काय॔ जैसे और भी और भी हितग्राही मूलक योजनाओं को लगातार विभागीय तकनीकी  अधिकारियों  एवं जनपद पंचायत नैनपुर मैं पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी,  पंचायत पी सी ओ के मार्ग दर्शन मैं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यहाँ पर कार्यों को मूर्त रूप देने का भरसक प्रयास किया जा रहा है स्थानीय ग्राम पंचायत  अमझर माल मैं पदस्थ सचिव सूर्यकान्त सिगौर ने गत दिनों यहाँ पर एक मुलाकात मैं मीडिया को बताया कि यहाँ पर इन दिनों मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षैत्र मैं ग्रामीण मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार मूलक काय॔ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गाँव के आंतरिक मार्गों मै साफ सफाई  काय॔ एवं पंचायत भवन प्रांगण मैं मुर्मीकरण,समतलीकरण काय॔ किया जा रहा है । पंचायत के सभी वार्डों मैं शासन के निर्देशानुसार सीमेंट काक्रेट रोड़ निर्माण कार्य पूण॔ कर लिया गया है इन दिनों यहाँ पर मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम मैं कृषकों को सुविधा उपलब्ध करवाने के चबूतरा केप निर्माण कार्य किया जा रहा है यहाँ पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चिरईड़ोगरी के माध्यम से क्षैत्रीय किसानों की फसलों को खरीदा जाता है । 

  पंचायत मैं लगातार शासन की विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं के अंतर्गत यहाँ के ग्रामीण जनसमुदाय को लाभान्वित किया जा रहा है । यहाँ पर समय समय पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाता है और पंचायत मैं यहाँ के निर्वाचित पंचो की मासिक बैठकें भी शासन के निर्देशानुसार आयोजित कर सभी निर्माण कार्यों का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर जहाँ पर जिस काय॔ की आवश्यकता होती है उसे पूर्ण करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है । 

   ग्राम मैं कुछेक ऐसे भी व्यक्ति है जो एक ही परिवार को सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने की कोशिश करते हैं किन्तु यहाँ पर सभी योजनाओं को मूर्त रूप देने के पहले पात्रता का ध्यान रखा जाता है और वरिष्ठ अधिकारियों से पूछ कर योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है । विगत यहा पर क्षैत्रीय विधायक देवसिह सैयाम मुख्य अतिथि एव ग्राम के प्रबुद्ध नागरिको की गरिमामय भव्य  उपस्थिति मै यहा पर रंग मंच निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्य क्रम भी आयोजित किया गया था ।

बहरहाल ग्राम पंचायत अमझर माल मैं शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यहाँ पर ऐसी सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण जन समुदाय लगातार लाभान्वित हो रहे है और गाँवों मै चारों तरफ व्यापक हर्ष व्यप्त दिखाई दे रहा है ।

No comments:

Post a Comment