राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली के खटिया गेट मै चौकसी कर रहे ड़िलीचन्द कोवाचे
रेवांचल टाइम्स नैनपुर - राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली मैं मध्यप्रदेश शासन भोपाल के द्वारा यहाँ पर आ रहे देशी - विदेशी पर्यटकों को सहज , सुगम सुविधा और शांति पूर्वक सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यहाँ पर खटिया गेट मैं पर्यटन पुलिस चौकी की स्थापना की गई है । यहाँ पर पदस्थ पर्यटन पुलिस चौकी प्रभारी ड़िलीचन्द कोवाचे ने गत दिनों मीडिया को बताया कि भारत देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहाँ पर लगातार पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है और इनकी सुविधाओं के साथ ही इन्हें होने वाली परेशानियों से निजाज दिलवाने के लिए खटिया गेट मैं पर्यटकों को आने जाने एवं ऐसी अनेको मूल भूत समस्याओं से निजात दिलवाने की पूरी कोशिश की जाती है जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला के निर्देशानुसार यहाँ पर पदस्थ पुलिस स्टाप के द्रारा सम्पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाता है । यहाँ पर खुले रेस्टारेन्टो, होटलों की भी समय समय पर निरीक्षण भी किया जाता है । यहाँ पर राष्ट्रीय उद्यान कान्हा के भ्रमण के लिए जाने वाले वाहनों की पूरी निगरानी किया जाता है । क्षमता और प्रवेश टिकट के अनुसार पर्यटकों को अंदर प्रवेश दिलवाया जाता है।
साथ ही पर्यटक सुविधा केन्द्र खटिया गेट मैं दोनों समय यहाँ पर टिकिट काऊन्टर मैं भीड़ को नियंत्रित कर बाहर से आने वाले पर्यटकों को सभी सुविधाओं को देने का प्रयास किया जाता है । राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली के खटिया गेट मैं बनी पर्यटन पुलिस चौकी मैं विगत तीन वर्षों से सेवा प्रदान कर रहे ऐ एस आई कोवाचे ने बताया कि राष्ट्रीय उधान कान्हा किसली मैं जो भी व्यक्ति एक बार आकर यहाँ के बाघ, हिरण , बारहसिंगा जैसे अनेको पशु पक्षियों, वन्य प्राणियों का दीदार कर्ता है वह दो बार राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली पर्यटन केन्द्र पुनः आने की कोशिश करते हैं जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला के मार्ग दर्शन अनुसार यहाँ पर सम्पूर्ण चौकसी व्यवस्था लगातार की जा रही है । अभी तक यहाँ पर इनके सेवा काल के दौरान कोई भी घटनाएँ, दुर्घटनाऐ यहाँ पर नहीं घटी है ।


No comments:
Post a Comment