BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर पालिका की लापरवाही के चक्कर में हितग्राही हो रहा परेशान नगर पालिका की बड़ी लापरवाही आई सामने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 28, 2020

नगर पालिका की लापरवाही के चक्कर में हितग्राही हो रहा परेशान नगर पालिका की बड़ी लापरवाही आई सामने



रेवांचल टाईम्स - प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही स्वरूप दास बैरागी पिता मिहित दास बैरागी  उम्र 61 वर्ष जोकि वृद्ध अवस्था में है वे अपना जीवन यापन ठीलिया रिक्शा चलाकर करते हैं नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा हितग्राही स्वरूप दास के खाते में नगर पालिका  की लापरवाही के कारण अतिरिक्त ₹ 38000 डाला गया नगर पालिका द्वारा हितग्राही स्वरूप दास को 4 नवंबर 2018 को नोटिस दिया गया की आप ₹38000 यूनियन बैंक खाते में जमा करें फिर तुरंत बाद नगरपालिका का अमला उनके घर पहुंचा और ₹10000 की रसीद काटी गई उसके बाद हितग्राही से बोला गया की बाकी पैसे आप नहीं देंगे तो आपके ऊपर कार्यवाही की जाएगी और नगर पालिका के अमले द्वारा उनके खाते को लॉक कर दिया गया जिसमें हितग्राही स्वरूप दास जो कि वृद्ध अवस्था में है जिनका पेंशन ₹600 महीना आता है उनके पेंशन से उनका जीवन यापन चलता है तो भी उन्होंने कहा की मैं धीरे धीरे नगर पालिका परिषद को पैसे दे दूंगा मेरे पास इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं एकदम से इतना पैसा दे पाऊं मुझे नहीं पता था की मेरे खाते में पैसा अतिरिक्त आया है मैं तो कुछ जानता समझता नहीं हूं मैं अपने बेटे को एंट्री कराने के लिए बैंक भेजा तो मुझे लगा मेरे बेटे का एबडी  का पैसा आया है तो मैं वहां पैसा मैं निकाल लिया और अपने बेटे के लिए छोटा सा व्यवसाय चाय का खोल लिया परंतु मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं नगर पालिका द्वारा मेरे खाते को लॉक कर दिया गया है जिससे मेरा महीने का पेंशन रुक गया है और मैं बहुत ज्यादा परेशान हो रहा हूं मैं सोचा था की टेंशन के ₹600 और ₹400 और मिलाकर मैं ₹1000 महीना धीरे-धीरे देखकर मैं पैसे चुका दूंगा परंतु मैं नगरपालिका के दसों चक्कर कांटा की मेरे खाते को लॉक हटवा दिया जाए जिससे मेरी पेंशन की आवक आती रहे परंतु नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है


अब विषय  यह निकलता है कि क्या नगरपालिका के पास अकाउंट शाखा का रिकॉर्ड नहीं होगा, कैसे उन्होंने अतिरिक्त पैसा डाल दिया, यह उनकी बड़ी लापरवाही सामने आई। विभागीय अमले के पास तो पूरी जानकारी होती है और उनके पास रिकॉर्ड भी होता है कि किन हितग्राहियों को कितनी किस्त दी गई है और कितनी किस्त बाकी है यह पूरी जानकारी नगर पालिका अमला को होती है परंतु नगर पालिका परिषद  की लापरवाही के चक्कर में हितग्राही स्वरूप दास दर-दर भटक रहा है


 यह एक हितग्राही नहीं है ऐसे अनेक हितग्राहियों के खाते में नगर पालिका ने अतिरिक्त पैसा डाला है लापरवाही फाइल की लंबी तादाद है


     अगर नगर पालिका द्वारा हितग्राही स्वरूप दास की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो यह मामला जनसुनवाई में कलेक्टर मंडला के संज्ञान में लाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment