रेवांचल टाइम्स - भारतीय जनता पार्टी मंडल चांद का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को भाजपा नेताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में दस सत्र हुए जिसमें अलग अलग सत्र अध्यक्ष व मुख्य वक्ता रहे। आज के पांच सत्रो मे मुख्य वक्ता क्रमश: किसान मोर्चा जिला महामंत्री संजय पटेल जी ने आत्मनिर्भर के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना जी ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी जी ने व्यक्तित्व विकास,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार जी ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन सरंचना में हमारी भूमिका,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली ने भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय को प्रतिपादित किया।
मुख्य वक्ता व पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां विषय को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग जिले भर में चल रहे है चाहे हम किसी भी पद में रहे सबसे पहले हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और मै भी पहले पार्टी का कार्यकर्ता हूं दुबे ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों जैसे बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा, किसानों,चिकित्सा आदि क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से बताया।
2018 से पहले की 15 साल की भाजपा सरकार और अभी 7 महीने की भाजपा सरकार के कामों पर नजर डाले तो हम पाते है कि सबका सर्वांगीण विकास ही हमारा सरकार का लक्ष्य रहा है। चाहे सड़के हो, चाहे बिजली हो, चाहे सिंचाई सुविधाए हो, चाहे संबल जैसी जनकल्याण की योजनाएं हो हर मोर्चा पर हमारा नेतृत्व दिन रात काम कर रहा है 2018 के बाद 15 महीने तक चली कांग्रेस की सरकार ने अनाचार,अत्याचार और भ्रष्टाचार, के जो कीर्तिमान स्थापित किए और जिस बेहरमी के साथ जनकल्याण की योजनाओ को बंद किया गया, उससे यह बात और पुख्ता हो गई की भाजपा का नेतृत्व ही इस देश और प्रदेश को सर्वांगीण विकास के रास्ते पर ले जा सकता है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर भारत का विजन लेकर हमारी सरकार आईं है अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास की नीतियां जाएं इस लक्ष्य और विचार को प्रतिपादित करने का काम केवल भाजपा करती है।भारतीय जनता पार्टी रामराज्य की परिकल्पना की सोच को केंद्र में रखकर नए भारत का निर्माण कर रही है। साथ ही सफल कार्यक्रम की बधाई भी दिए कार्यक्रम का संयोजन व समापन का आभार मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर एवं मंच संचालन आदित्य ठाकुर ने किया इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता दानसिंग पटेल, मोहन पटेल, अरूण जैन, डॉ विजेंद्र ठाकुर, लखन पटेल, शिवराम चौरसिया, बनवारी माहौरे समेत मंडल पदाधिकारी,समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि गण,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।
पंकज साहू जिला सोशल मीडिया प्रभारी जिला भाजयुमो छिंदवाड़ा
विधानसभा क्षेत्र चौरई

No comments:
Post a Comment