BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर परिषद नैनपुर ने कूड़े के ढेर की संख्या अब बिल्कुल खत्म करने की अहम भूमिका निभाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 28, 2020

नगर परिषद नैनपुर ने कूड़े के ढेर की संख्या अब बिल्कुल खत्म करने की अहम भूमिका निभाई





रेवांचल टाईम्स - स्वच्छता अभियान के आह्वान के बाद शहर की सूरत बदलने की उम्मीद बंधी है नैनपुर नगर पालिका एवं कर्मचारियों ने एक तरफ नगर परिषद नैनपुर ने कूड़े के ढेर की संख्या अब  बिल्कुल खत्म करने की अहम भूमिका निभाई है। 


इससे कूड़ा जमा करने वाले जगहों पर जमा कचरे से राह चलते राहगीरों को परेशानी अब नहीं होती।शहर को कचरे से निजात दिलाने का प्रयास नगर परिषद का लगातार जारी है।


कोरोना काल में हर दिन शहर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर परिषद के सफाई कर्मी अपने तय समयानुसार पर सफाई का कार्य कर रहे हैं। जिन गलियों में नगर परिषद का कूड़ा वाहन नहीं पहुंच पा रहा है वहां ट्रॉली मेन के सहारे कुड़े का उठाव कराया जा रहा है। सफाई सुपरवाइजर नरेश करोसिया ने बताया कि कूड़ा उठाने में कर्मियों द्वारा लापरवाही नहीं की जा रही है। कर्मी स्वयं अपने नियत समय पर पहुंच कर कूड़े का उठाव कर करने में जुट जा रहे हैं। कूड़ा उठाव वाले जगह पर ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है।

      सभी सुपरवाइजर को अपने अपने इलाकों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। सुपरवाइजर को वार्डों में जाकर कूड़ा उठाव की स्थिति से अवगत होने का निर्देश दिया गया है। 


नगर परिषद डोर टू डोर कूड़ा उठाव करने की योजना पर कार्य कर रहा है और वार्ड वासियों को जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता की दृष्टि से नैनपुर को नंबर वन शहर बनाने का प्रयास निरंतर नैनपुर नगर पालिका एवं कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है और इस सफल कार्य में लगातार आमजन का विशेष सहयोग भी प्राप्त हो रहा है लोग जागरूक हो रहे हैं और अब गली मोहल्ले में लोग बाहर सड़क या किसी अन्य जगह पर कचरा फेंकने से सजग हुए हैं।

      नैनपुर नगर पालिका ने 2020- 2021 के तहत नैनपुर के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं नगर में कराए गए स्वच्छता अभियान के तहत कार्य का फीडबैक लेने के लिए एवं लोगों को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर जाने का कार्यक्रम नगर में प्रारंभ किया और इस कार्यक्रम की सहायता से शहर के लोगों को जागरूक कराने का कार्य किया गया। इन सभी के सफल प्रयास से आज हमारा नैनपुर नगर का नाम पूरे देश में 100 सबसे अधिक स्वच्छ शहरों की तालिका में लिखा गया है।

No comments:

Post a Comment