BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हीवाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े 6 सटोरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 14, 2020

कान्हीवाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े 6 सटोरी


रेवांचल टाइम्स - उच्च राजनीतिक संरक्षण प्राप्त नैनपुर निवासी विक्की ठाकुर लंबे समय से खिलवा रहा था सट्टा 6 मोबाइल सहित 9480  रुपए जप्त कान्हीवाडा- जुआ- सट्टा जैसे अपराधों के प्रति बेहद संवेदनशील और कड़ा रुख अपनाने वाले जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक और एसडीओपी  केवलारी के निर्देश पर कान्हीवाड़ा पुलिस ने लंबे समय से कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में सट्टा खिलवा रहे विक्की ठाकुर सहित उसके सहयोगी 5 अन्य सटोरियों को धर दबोचा। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी अजय मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सटोरियों में सरगना खाईबाज विक्की पिता अंतराम ठाकुर  निवासी ब्लॉक कॉलोनी नैनपुर, जिला- मंडला, रामजी पिता रामलाल कुशराम निवासी कामता, नारायण पिता रघुवीर शिवेदी निवासी तहसीलटोला, शनी यादव पिता नरेश यादव निवासी स्टेशन रोड कान्हीवाडा, संतोष पिता राम किशोर चंदेल निवासी बाजार चौक कान्हीवाडा, पुष्प कुमार पिता ठाकुरराम निवासी छुई शामिल  हैं। इनके पास से 6 नग मोबाइल और ₹9480 नगद  पुलिस ने जप्त की। उच्च राजनीतिक संरक्षण प्राप्त विक्की ठाकुर नामक अपराधी मंडला जिले से आकर  यहां  इस तरह संगीन अपराधों को संगठित रूप में लंबे समय से अंजाम दे रहा है। विक्की व इसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले कान्हीवाड़ा थाने में  दर्ज हैं। इस पुलिसिया कार्यवाही से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है।अब देखना यह है कि यह पुलिसिया कार्यवाही इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने में कितनी कारगर सिद्ध होती है।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment